Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

बौद्धिक आजादी बचाने की जरूरत : हामिद अंसारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Mar 2017

Last updated on: Mar 25, 2017, 00:00 IST

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने यहां शनिवार को कहा कि भारतीय विश्वविद्यालयों में बौद्धिक आजादी को बचाने की सख्त जरूरत आन पड़ी है। उपराष्ट्रपति ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय के 66वें कन्वोकेशन के दौरान अपने संबोधन में कहा, "बौद्धिक मामलों में बड़े पैमाने पर बढ़ रहे अविश्वास के इस दौर में, स्वतंत्र रिक्त स्थान के रूप में विश्वविद्यालयों को स्वतंत्र, महत्वपूर्ण ज्ञान सुरक्षित रखने, और उदारवादी मूल्यों के नवीकरण के स्रोत के रूप में बचाए रखने की आवश्यकता है, जो लोगों के लिए सामाजिक गतिशीलता और समानता के अवसर प्रदान करते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हमें व्यावहारिक उदार शिक्षा की लोकतांत्रिक आकांक्षाओं को याद दिलाने की जरूरत है और यह याद करने की जरूरत है कि हमारे बेहतरीन विश्वविद्यालय लोगों को अपने सर्वश्रेष्ठ जीवन के सपने को पूरा करने में सहायता करते हैं।"विश्वविद्यालय की प्रणाली में अकादमिक स्वतंत्रता के महत्व के बारे में अंसारी ने कहा, "शैक्षिक स्वतंत्रता, ज्ञान की खोज व उसमें सुधार और उसका प्रसार करना विश्वविद्यालय के मिशन की नींव है। विचार, चाहे कितना भी असहज हो या यथास्थितिवादियों के लिए परेशानी का कारण बनता हो, गुण-दोष के आधार पर उसे चुनौती दी जा सकती है, संशोधित की जा सकती है और यहां तक कि खारिज भी की जा सकती है, लेकिन सही विचार रखने वालों को कभी भी चुप नहीं कराया जा सकता या उन्हें दबाया नहीं जा सकता।"

 

Tags: Hamid Ansari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD