Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मर्चेंट नेवी के लिए बेहतरीन आफिसर तैयार करने के लिए टीएमसी को किया गया सम्मानित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ , 25 Mar 2017

Last updated on: Mar 25, 2017, 00:00 IST

मर्चेंट नेवी में बेशक कम समय में बेहतरीन कैरियर और पैसा कमाने के साथ साथ दुनिया की सैर का भी अवसर मिलता है। परंतु फिर भी विश्व स्तर पर अभी भी बेहतरीन मैरीन मुश्किल से ही मिलते हैं। ऐसे समय में टीएमसी द्वारा उत्तरी क्षेत्र में तैयार किए जा रहे मैरीन यकीनन प्रशंसनीय हैं। यह बात मशहूर अर्बपति और मास्टर मैरीन कैप्टन हरिन्द्रपाल सिंह बंगा ने पंचकूला में स्थित टीएमसी की मैरी टाईम एकेडमी को अवार्ड प्रदान करते हुए कही। चंडीगढ़ के पीएचडी चैंबर में आयोजित एक समागम में उक्त अवार्ड कंपनी के डायरेक्टर नीरज कुमार ने हासिल किया।इस अवसर पर नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दुनिया का 90 प्रतिशत व्यापार जहाजों के माध्यम से किया जाता है। तेल के बड़े बड़े टैंकर, मालवाहक जहाज, आटोमोबाइल जहाज, कार्गो जहाज और यात्री जहाजों सहित अन्य कई तरह के उपयोग के लिए जहाज आज भी सबसे सस्ता और बेहतरीन यातायात का साधन हैं। मर्चेंट नेवी में दो तरह की डिवीजन नेवीगेशन और इंजीनियरिंग होती हैं, जोकि मिलकर काम करते हैं। भारत विश्व स्तर पर समुंद्री व्यापार में 7 प्रतिशत का योगदान दे रहा है, जबकि 2020 तक यह 9 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। ऐसे समय जहां भारत में नौकरी के लिए भारी जदोजहद करनी पड़ती है, जबकि मर्चेंट नेवी में युवक और युवतियों की बहुत ज्यादा डिमांड है, जबकि मैरी टाईम एकेडमी द्वारा उत्तर भारत के युवाओं को इस क्षेत्र से जोडऩे और उन्हें तैयार करने के लिए खास प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए उन्हे उच्च स्तरीय ट्रेनिंग, जानकारी और मर्चेंट नेवी से जुड़ी विभिन्न नौकरियों की योग्यता और स्तर पर लाया जाता है। इस अवसर पर कैप्टन एम एस काहलों, विपुल शर्मा, कैप्टन पी एस गोहत्रा, कैप्टन एम एस जज, कैप्टन वाई परमार, कैप्टन के जे सुलताना सहित मर्चेंट नेवी से संबंधित अन्य कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

 

Tags: TMC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD