Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक

 

आदित्यनाथ योगी को मुख्यमंत्री बनाना हिंदू राष्ट्र बनाने की ओर 'उजड्ड' कदम : माकपा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Mar 2017

Last updated on: Mar 23, 2017, 00:00 IST

त्रिपुरा और केरल में सत्तारूढ़ मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने कहा है कि आदित्यनाथ योगी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस ने भारत को 'हिंदू राष्ट्र' बनाने की दिशा में 'उजड्ड' किस्म का कदम उठाया है। पार्टी के मुखपत्र 'पीपुल्स डेमोक्रेसी' के संपादकीय में कहा गया है, "दो शख्स संविधान के नियमों को खुली चुनौती देता हो, उसे भारत के सबसे बड़े राज्य का मुख्यमंत्री बनाकर उन्होंने अपनी औकात बता दी है।"माकपा ने कहा कि भाजपा-आरएसएसने योगी को चुनकर स्पष्ट संकेत दिया है कि उनकी भविष्य की राजनीतिक रणनीति 'हिंदू एकीकरण' है।

संपादकीय में कहा गया है कि वर्ष 1998 में पहली बार गोरखपुर से लोकसभा सदस्य बने आदित्यनाथ शुरू से ही मुस्लिमों पर प्रहार और हिंसा के लिए सीधे तौर पर उकसाने वाले भाजपा नेता के रूप में चर्चित रहे हैं।वामदल ने कहा है कि योगी की हिंदू युवा वाहिनी 'सशस्त्र निगरानी समूह' के सिवा और कुछ नहीं है। उनके राजनीतिक प्रचार और चुनावी भाषणों में मुस्लिमों पर प्रहार उनका एकमात्र लक्ष्य बनता देखा गया है।माकपा के मुखपत्र में कहा गया है कि आदित्यनाथ के नेतृत्ववाली हिंदू युवा वाहिनी छोटे से विवाद में भी कूदकर उसे बड़े झगड़े में तब्दील कर उसे सांप्रदायिक दंगे तक ले जाने में माहिर है।पार्टी ने कहा है कि ऐसे व्यक्ति को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला जानबूझकर ही लिया जा सकता है।

 

Tags: CPI-M

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD