प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने देश व कश्मीर की बदहाली के लिए कांगे्रस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा राष्ट्र के स्वाभिमान के लिए लड़ाई लड़ रही है ताकि सुशासन के साथ राष्ट्रवादियों को सम्मान भी मिले। सतपाल सिंह सत्ती भाजपा की माफिया राज हटाओ,प्रदेश बचाओ रैली के दौरान लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने परिवारवाद में उलझी कांगे्रस के शीर्ष नेता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह न तो बहुमत ला पाए और न ही अपने लिए बहू। सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश में व्याप्त कथित भ्ष्र्टाचार को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सरकार के मुखिया पर ही भ्रष्टïाचार को लेकर उंगलियां उठ रही हों तो फिर निचले स्तर पर भ्रष्टïाचार होना स्वाभाविक ही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश भर में कांगे्रस की दुर्गति हो रही है वीरभद्र सिंह का सातवीं बार मुख्यमंत्री बनने का सपना तो दूर वह चुनाव लडऩे के काबिल भी नहीं रहेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने आवारा पशुओं व बंदरों के डर से पारम्परिक खेतीबाड़ी छोड़ दी है लेकिन प्रदेश सरकार उनके दर्द को समझने के बजाए कथित माफियाओं को संरक्षण देने में लगी है।