Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यय होंगे 1187 करोड़: बुटेल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज(विजयेन्दर शर्मा)

पालमपुर , 01 Dec 2013

Last updated on: Dec 01, 2013, 00:00 IST

लोगों के स्वास्थ्य देखभाल और सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए इस वर्ष 1187 करोड़ व्यय किये जा रहे हैं। यह जानकारी विधान सभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने आज सिविल अस्पताल पालमपुर में‘अस्पताल दिवस’ पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्यातिथि लोगों को संबोधित करते हुए दी।उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का सृजन कर एक मॉडल चिकित्सा संस्थान के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों के बढ़ते दबाव के चलते सिविल अस्पताल पालमपुर को स्तरोन्नत कर 200 बिस्तरों का करने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि अस्पताल में शीघ्र ही आईसीयू और प्राईवेट वार्ड की सुविधा भी उपलब्ध करवा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में अत्याधुनिक शवगृह स्थापित करने के लिए 8 लाख रूपये उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि अस्पताल में आउट सोर्सिंग के माध्यम से एमआरआई सुविधा आरंभ करवाने के लिए विभाग को कहा गया, जिससे पालमपुर के आसपास के 30 किलोमीटर क्षेत्र के लोगों को अस्पताल में ही सीटी स्कैन के अतिरिक्त एमआरआई की सुविधा भी उपलब्ध हो सके। उन्होंने चिकित्सकों से आहवान किया कि जनसेवा के कार्यों को पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से करें। उन्होंने इस अवसर पर 14 लाख रूपये की लागत से स्थापित अस्पताल प्रबंधन सूचना प्र्रणाली, अढ़ाई लाख से सीसीटीवी और अढ़ाई लाख से माईनर ओटी में  आधुनिक सुविधा का लोर्कापण भी किया।इससे पहले विधान सभा अध्यक्ष ने शहीद कै0 विक्रम बतरा मैदान से विश्व एड्स दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष नर्सिंग कॉलेज द्वारा एड्स चेतना रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।कार्यक्रम में न्यायाधीश राजिंद्र कुमार, नगर परिषद पालमपुर के अध्यक्ष बलवंत ठाकुर, उपाध्यक्ष यश महाजन, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष करूण शर्मा, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुरेंद्र सूद, वीना बुटेल त्रिलोक चंद, सीता राम सैनी, सीएमओ कांगड़ा डा0 डीएस गुरंग, एसडीएम पालमपुर भूपिंद्र अत्री, एसएमओ डॉ0 विनय महाजन क्षेत्र के गणमान्य लोग और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: brij behari lal butail

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD