Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा

 

कांग्रेस के शपथ ग्रहण समागम में बुरे प्रबंधों ने उनकी मुद्दों सम्बन्धित गंभीरता को किया जनतक -एच.एस. फूलका

आप विधायकों को बैठने के लिए सीटें न देना पंजाब के वोटरों की तौहीन और कैप्टन अमरिन्दर सिंह के राजशाही सोच की झलक -सुखपाल खहरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 16 Mar 2017

आम आदमी पार्टी ने रविवार को नई सरकार के शपथ ग्रहण समागम दौरान आप के विधायकों के साथ सौतेली मां जैसा सलूक करने का तीखा नोटिस लेते इस पर हैरानी और दुख जाहिर किया। सरकारी तौर पर निमंत्रण मिलने के उपरांत राज भवन पहुंचे आप के विधायकों को बैठने के लिए स्थान भी नहीं दिया गया और वह पंडाल के अंत में खड़े रहे।चण्डीगढ़ में पत्रकारों के साथ बातचीत करते आप के सीनियर नेता और दाखा से विधायक एच.एस. फूलका और भुलथ से विधायक और चीफ विप्प सुखपाल सिंह खहरा ने कहा कि जनता द्वारा चुने गए आप के नुमाइंदों के बैठने के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया। फूलका ने कहा कि यह इतिहास में पहली बार हुआ है कि जब मुख्य मंत्री शपथ ले रहे थे और विरोधी पक्ष के मुख्य नेता अपने साथियों समेत पंडाल के अंत में खड़े थे।फूलका ने कहा कि आम आदमी पार्टी में कोई कुर्सी कल्चर नहीं है और वह किसी प्रकार का वीआईपी प्रबंध नहीं चाहते थे। आप हमेशा आम लोगों की तरह विचरने में विश्वास रखती है और सभी नेता इसी सोच के साथ संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि विधायकों के बैठने का प्रबंध करना सरकार की जिम्मेदारी थी।  

फूलका ने कहा कि आम आदमी पार्टी सकरात्मक विरोधी पक्ष की भूमिका निभाएगी और पंजाब के हितों के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से लिए गए सकरात्मक फैसलों का स्वागत और समर्थन करेगी, यही संदेश देने के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह के शपथ ग्रहण समागम में शामिल हुए थे, परंतु कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार ने गैर जिम्मेदारी वाला व्यवहार किया जो निंदनीय है।सुखपाल सिंह खहरा ने कहा कि शपथ समागम कांग्रेस के काम करने के संस्कृति को और कैप्टन अमरिन्दर सिंह की राजशाही सोच को दिखाती है। उन्होंने कहा कि आप के विधायक जनता द्वारा दिए फतवे को स्वीकृत करते समागम में शामिल हुए थे जब कि अकाली और भाजपा नेताओं ने इस से दूरी बनाई रखी। उन्होंने कहा कि आप विधायकों को सीट न देना पंजाब के लोगों की बेइज़्जती है।खहरा ने कहा कि कांग्रेस अपने राजशाही और जनता से दूरी बनाने के संस्कृति से बाहर नहीं आई है और पंजाब के लोग अब कैप्टन अमरिन्दर सिंह की इस सोच को स्वीकृत नहीं करेंगे। खहरा ने कहा कि यदि कांग्रेस एक समागम सही ढंग के साथ नहीं करवा सकती तो वह पंजाब को किस तरह चलाऐगी। भुलथ से विधायक खहरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस को लोगों के साथ किये वायदे जिनमें कि हर घर में एक रोजगार, किसानों के कजऱ्े माफ करने और पंजाब से नशा खत्म करना शामिल हैं को पूरा करन के लिए अपना सहयोग देगी। हम कांग्रेस सरकार के हर कार्य पर विधान सभा के अंदर और बाहर निगरानी रखेंगे और लोगों के साथ किये वायदे पूरे न करने की सूरत में सरकार के खिलाफ लोगों की आवाज भी उठाएंगे।  

 

Tags: H.S. Phoolka , Sukhpal Singh Khaira

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD