Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आम आदमी पार्टी ने गुरदासपुर में कांग्रेसी नेता द्वारा अकाली नेता की हत्या कर देने की सख्त शब्दों में निंदा की

कैप्टन अमरिन्दर सिंह अपने कांग्रेसी गुंडों पर लगाम लगाए - सुखपाल सिंह खहरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगड़ , 14 Mar 2017

Last updated on: Mar 14, 2017, 00:00 IST

गुरदासपुर जिले में कांग्रेसी नेता द्वारा राजनैतिक रंजिश के कारण गोलियां मार कर अकाली नेता की हत्या का सख्त नोटिस लेती हुए आम आदमी पार्टी ने इस की सख्त शब्दों में निंदा की है। आम आदमी पार्टी के नेताओं सुखपाल सिंह खहरा और कंवर संधू ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने से पहले ही कांग्रेसी नेताओं ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं।चण्डीगढ़ से जारी एक प्रैस ब्यान में आप नेताओं ने कहा कि अकाली दल और कांग्रेस लोगों में भय पैदा करने के लिए बराबर की हकदार हैं और उनका राजनैतिक संस्कृति एक ही जैसा है। खहरा ने कहा कि अकाली सरकार के 10 साल के राज दौरान अकाली नेताओं ने आम लोगों पर अत्याचार करने की हदें पार की है और अब कांग्रेस नेताओं की ऐसा करने की बारी है। खहरा ने कहा कि पंजाब में कानून और न्याय व्यवस्था पूरी तरह से बिखर चुकी है और इसको दरुसत करने की जगह कांग्रेसी नेता अकालियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के लिए कानून और न्याय व्यवस्था को ठीक करना कोई आसान कार्य नहीं होगा क्यों जो उनके ख़ुद के कांग्रेसी नेता अनेकों तरह की अपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं।खहरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों के मुद्दों सम्बन्धित चुप नहीं बैठेगी और सरकार और राजसी नेताओं द्वारा किये जा रहे गलत कामों के खिलाफ सूबे भर में आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि सूबे के लोगों की सहायता से ‘आप ’ विधान सभा के अंदर और बाहर विरोधी पक्ष की जबरदस्त भूमिका निभाती रहेगी।कंवर संधू ने मांग की है कि इस कत्ल के लिए जिम्मेदार कांग्रेसी नेताओं को तत्काल तौर पर ग्रिफतार कर उनको जेल में किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को राजनैतिक दबाव से मुक्त करके अपनी ड्युूटी करनी देनी समय की मुख्य मांग है और पुलिस को अपना कार्य करने में कोई रोक टोक नहीं होनी चाहिए।संधू ने कहा कि सूबे भर में राजनैतिक और सामाजिक ढांचा टूटने की कगार पर है और आम आदमी पार्टी ऐसे मुद्दों सम्बन्धित आवाज उठाती रहेेगी। उन्होंने मांग की है कि नई सरकार अकाली राज के 10 साल दौरान लोगों पर हुए अत्याचारों सम्बन्धित केस फिर से खोल कर इनकी जांच किसी एजेंसी से करवाए। उन्होंने मांग की है कि अकालियों की गुंडागर्दी के कारण मारे गए मासूम लोगों को इन्साफ मिलना चाहिए।

 

Tags: Kanwar Sandhu , Sukhpal Singh Khaira

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD