Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

पहले आईओआरए शिखर सम्मेलन के परिणाम संतोषजनकः एम. हामिद अंसारी

एयर इंडिया-1 विशेष विमान में मीडिया को संबोधित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Mar 2017

Last updated on: Mar 08, 2017, 00:00 IST

उप-राष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने कहा है कि पहले हिन्द महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) के नेताओं का शिखर सम्मेलन संतोषजनक रहा। उप-राष्ट्रपति 7 मार्च, 2017 को इंडोनेशिया के जकार्ता से सम्मेलन में भाग लेकर स्वदेश आते हुए एयर इंडिया-1 विशेष विमान में संवाददाताओँ को संबोधित कर रहे थे।आतंकवाद पर एसोसिएशन की राय के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उप-राष्ट्रपति ने कहा कि शिखर सम्मेलन में आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद को रोकने और मुकाबले करने के बारे में घोषणापत्र स्वीकार किया गया। यह घोषणापत्र आतंकवाद के मसले पर क्षेत्रीय विचारों का मिश्रण है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि सभ्य जीवन के लिए किसी तरह की हिंसा आवंछित है और लोग यह महसूस करने लगे है कि हिंसा रोकी जानी चाहिए। उप-राष्ट्रपति ने कहा कि लोग आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले विचारों को दरकिनार कर रहे हैं।

श्रीलंका की नौसेना द्वारा एक भारतीय मछुवारे को कथित रूप से मारे जाने के बारे में पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए उप-राष्ट्रपति ने बताया कि शिखर बैठक के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति से हुई मुलाकात में उन्होंने यह विषय उठाया। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने उनसे कहा कि उन्होंने श्रीलंका नेवी के कमांडर से बातचीत की और कमांडर ने उन्हें बताया कि श्रीलंका की ओर से इस तरह की किसी घटना को अंजाम नहीं दिया गया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने इस मामले की पूरी और विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।आईओआरए के अस्तित्व के बारे में उप-राष्ट्रपति ने कहा कि 2011 में बेंगलुरु शिखर बैठक में हिन्द महासागर रिम पर नए तरीके से फोकस किया गया और इंडोनेशिया चिन्हित क्षेत्रों को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। अब एसोसिएशन की गतिविधि पर नए तरीके से बल दिया जा रहा है और यह एक चिन्हित संस्था है, जिसमें शामिल होने वाले देशों की संख्या 21 है।

आईओआरए उत्कृष्टता केन्द्र (आईसीई) स्थापित करने के भारत के प्रस्ताव पर उप-राष्ट्रपति ने कहा कि सभी सदस्य देश समुद्री विषयों और हितों से संबंधित विषयों पर विस्तृत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहला काम ज्ञान को आकर्षित करना होगा। इस प्रयास में नेतृत्व के लिए भारत के पास विशेषज्ञता और इच्छा शक्ति है। यह ऑनलाईन व्यवस्था होगी और प्रत्येक व्यक्ति इसे एक्सेस कर सकता है और इनपुट दे सकता है।इंडोनेशिया को बढ़ रहे निर्यात के बारे में प्रश्न के जवाब में उप-राष्ट्रपति ने कहा कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ उनकी इस विषय पर भी बातचीत हुई और हमारे व्यापारिक संबंध बढ़ाने में नई दिलचस्पी दिखी। उप-राष्ट्रपति ने कहा कि रक्षा उपकरणों तथा फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में विशेष प्रगति हुई है। 

 

Tags: Hamid Ansari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD