Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बजट का 24 फीसदी हिस्सा शिक्षा के लिए आवंटित : बजट का 24 फीसदी हिस्सा शिक्षा के लिए आवंटित : मनीष सिसोदिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Mar 2017

Last updated on: Mar 08, 2017, 00:00 IST

दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने अपने बजट में 11,300 करोड़ रुपये शिक्षा के लिए आवंटित किए हैं। यह दिल्ली के कुल बजट 48,000 करोड़ का करीब एक चौथाई है। दिल्ली विधानसभा में अपने बजट भाषण में सिसोदिया ने कहा, "शिक्षा इस सरकार का सबसे महत्वपूर्ण भाग है। इस बजट में हमारा ध्यान सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर केंद्रित है।"सिसोदिया ने कहा, "शिक्षा के लिए आवंटित राशि 11,300 करोड़ रुपये है जो कुल बजट का 24 फीसदी है।"उन्होंने कहा, "हमारी पहली सरकार है जिसने सबसे ज्यादा शिक्षा क्षेत्र को हिस्सेदारी आवंटित की है और यह लगातार तीसरा साल है कि हम ऐसा कर रहे हैं।"दिल्ली सरकार ने बीते वित्तीय वर्ष में शिक्षा क्षेत्र के लिए 10,690 करोड़ रुपये का आवंटन किया था।

सिसोदिया ने कहा कि 24 नए स्कूल इस साल कार्य करना शुरू कर देंगे, जबकि 10,000 नई कक्षाओं का निर्माण अगले वित्त वर्ष के दौरान शुरू होगा।उन्होंने कहा, "साल 2017-18 में उन्नत सुविधाओं के साथ 156 सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं की शुरुआत की जाएगी।"अगले वित्तीय वर्ष के अपने कुल 48,000 करोड़ रुपये के बजट में से दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य के लिए 5,736 करोड़ रुपये, परिवहन के लिए 5,506 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में 110 मोहल्ला क्लिनिक कार्यरत हैं और इनकी संख्या मार्च के अंत तक बढ़कर 150 हो जाएगी।उन्होंने कहा, "सरकार का मकसद अगले वित्त वर्ष में 1000 ऐसे क्लिनिक खोलने की है।"सिसोदिया ने कहा कि पॉली क्लिनिक (द्वितीयक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र) की संख्या मौजूदा 23 से बढ़कर अगले वित्त वर्ष में 150 हो जाएगी।आप नेता ने कहा कि शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए कलस्टर योजना के तहत 736 बसें 2017-18 में शामिल की जाएंगी।

 

Tags: Manish Sisodia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD