Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जब राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति डीसी और एडीसी को गाड़ी और कोठी तो जिला परिषद के वाईस चैयरमेन को क्यों नहीं- वीरेश शांडिल्य

भारत के प्रधानमंत्री को भेजी मेल, देश में तमाम जिला परिषद के वाइस चैयरमेन को भी मिले गाड़ी और कोठी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 04 Mar 2017

Last updated on: Mar 04, 2017, 00:00 IST

आवाज ए हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा जब देश के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति,स्पीकर और डिप्टी स्पीकर,डीसी और एडीसी एसपी और  डीएसपी को कोठी गाड़ी दी जाती है तो फिर जिला परिषद के साथ भेद भाव क्यों जबकि सरकारे पंचायतों को सम्मान देने की बात करती हैं। आज अपने पालिका विहार निवास पर पत्रकारों को शांडिल्य  ने कहा कि उन्होंने आज प्रधानमंत्री को ईमेल भेज कर मांग की जब जिला परिषद के चेयरमैन को गाड़ी और सरकारी कोठी का प्रावधान है फिर चुने हुए परिषद के वाईस चेयरमैन को गाड़ी और कोठी से वंछित रख भेदभाव क्यों किया जा रहा जबकि वाईस चेयरमैन के अधीन एडीसी आता है उसके पास सरकारी गाड़ी और कोठी है क्या ये अधिकार हैं या पक्षपात है । वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अम्बाला जिला परिषद चेयरमैन के पास सरकारी गाड़ी और सरकारी कोठी है यह सुविधा पंचायतों को मजबूत करने के लिए दी लेकिन जिला परिषद का वाईस चेयरमैन इस सुविधा से वंछित है जो अन्याय है । 

शांडिल्य ने मोदी को भेजे मेल में कहा कि जब राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति को सहित स्पीकर और डिप्टी स्पीकरों सहित डिप्टी सीएम,डीसी एडीसी को सरकारी गाड़ियां सरकारी कोठियाँ मिली हुई हैं ।उन्होंने कहा कि जबकि वाईस चेयरमैन के अधीन भी अम्बाला जिला परिषद में 80 गांव आते हैं वही उन्होंने कहा कि तमाम सुविधा मेयर डिप्टी मेयर सहित नगर पालिका के अध्यक्षो और उपध्यक्षो को भी मिले क्यों की इनकी पब्लिक डीलिंग होती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार पंचायतों और नगर पालिकाओं को अधिकार देंगे तब सरकारे और मजबूत होगी।। आवाज हिंदुस्तान ने मोदी से इस विषय पर मिलने का समय माँगा और प्रधानमंत्री इस बारे देश के कृषि एवं पंचायत मंत्री की मौजूदगी में मिलने का समय दें। शांडिल्य ने कहा कि अंबाला के जिला परिषद के वाईस चेयरमैन रजनीश शर्मा जनता द्वारा चुन कर इस पद पर आए और उसे सरकार ने दूर दराज के गांव जाने के लिए कोई सरकारी गाड़ी और सरकारी कोठी नहीं दी जबकि जिला परिषद के चेयरमैन को सरकारी गाड़ी और सरकारी कोठी दी हुई है । उन्होंने कहा कि इस बारे वह राज्य के सीएम को भी मिल कर मांग पत्र सोपेंगे । इस मौके पर कुलवंत सिंह मानकपुर, लखविंदर सिंह,केसर सिंह,अशोक अग्रवाल,बलदेव सिंह रोड्डा मौजूद थे।

 

Tags: Viresh Shandilya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD