Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

ज्ञान ज्योति में कला और सभ्याचार के रंग बिखेरता यूथ फेस्ट प्रतिभा 2017 का आयोजन

यूथ फेस्ट एक छात्र के लिए अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए बेहतरीन प्लेटफार्म- डिप्टी कमिश्नर मांगट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 02 Mar 2017

Last updated on: Mar 02, 2017, 00:00 IST

ज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टैक्नोलाजी, फेस 2 मोहाली में कला, सभ्याचार और तकनीक का सुमेल प्रतिभा 2017 यूथ फेस्ट का आयोजन किया या। इस प्रोग्राम में ट्राईसिटी के 24 कालेजों के लगभग 1200 छात्रों ने विभिन्न मुकाबलों में भाग लिया। इस सभ्याचार और प्रबंधकी फेस्ट में लोक गीत, डांस, गायकी, रंगोली, महंदी, रोबोटिक्स मुकाबलों के अलावा मैनेजमेंट एंड टैक्नोलाजी से संबंधित लगभग 19 कैटेगिरियों के मुकाबले करवाए गए। इस रोमांचक समागम का उद्घाटन डी एस मांगट, डिप्टी कमिश्नर मोहाली द्वारा किया गया। इस अवसर पर आल इंडिया यूथ अकाली दल के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट राजा कंवरजोत सिंह मोहाली भी खास तौर पर उपस्थित थें। ज्ञान ज्योति गु्रप के चेयरमैन जे एस बेदी ने आए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए ज्ञान ज्योति गु्रप के मिश्न और सिद्धांत बारे जानकारी दी।

मुख्यातिथी डी सी मांगट ने छात्रों द्वारा तैयार किए माडलों और स्टेज पर की गई बेहतरीन पेशकारियों की प्रशंसा करते हुए ऐसा खूबसूरत प्रोग्राम आयोजित करने के लिए मैनेजमेंट को मुबार्कबाद दी। उन्होंने छात्रों को इस तरह के प्रोग्रामों का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे प्रोग्राम न सिर्फ छात्रों में आत्म विश्वास पैदा करते हैं बल्कि उनके भीतर छिपी प्रतिभाओं को भी उजागर करने के लिए सहायक होते हैं। डीसी मांगट ने छात्रों के साथ अपने कालेज के जीवन के तजुर्बे शेयर करते हुए बताया कि कालेज के जीवन दौरान जहां छात्रों ने खेलों को सभ्याचारक गतीविधियों में भाग लेते हुए पढ़ाई पर अपना जोर दिया वे तरक्की करते गए और जिन्होंने कालेज को सिर्फ मौज मस्ती समझा वे आज भी संघर्ष भरा जीवन जी रहे हैं। इसके बाद पूरा दिन प्रोग्राम मे अलग अलग प्रोग्राम जैसे गिद्दा, भांगडा, रंगोली, फेस पेंटिंग, डिबेट, क्विज और स्किट आदि पेश किए, जिनमें 1200 से अधिक छात्रों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। इस सभ्याचारक फेस्ट को छात्रों ने बेहद उत्साहपूर्व प्रोत्साहन दिया।

फाईनल में हुए फंसवे मुकाबलों में क्रास टाक में शिवालिक इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन, ब्रेन टीजर में पोस्ट ग्रेजुएट कालेज सेक्टर 11 चंडीगढ़, उत्पादन योजना और लांचिग में एसटी कालेज सेक्टर 32, एक मिंट की रचनात्मिकता में सरकारी कालेज सेक्टर 50, क्ले माडलिंग और लोकगीत में खालसा कालेज, रैंप पर एसजीजीए कालेज सेक्टर 26, चंडीगढ़, कलर भी प्रेटी में रयात एंड बाहरा युनिवर्सिटी, रंगोली में पोस्ट ग्रेजुएट कालेज चंडीगढ़, अंताक्षरी में रयात बाहरा युनिवर्सिटी विजयी रहे। इसके अलावा स्टेज पर फेशन शो और पंजाब की जान भांगडा बेहतरीन मनोरंजन का पात्र बने।शाम को इनाम वितरण समागम की अध्यक्षता चेयरमैन जे एस बेदी ने की और विजयी छात्रों को इनाम वितरित किए। उन्होंने छात्रों द्वारा पेश की गई पेशकारियों की प्रशंसा करते हुए छात्रों को मुबार्कबाद दी। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को नसीहत दी कि जहां कालेज का जीवन बेहद खूबसूरत होता है वहीं उनके भविष्य के लिए भी एक मील पत्थर होता है, जो उनका भविष्य तय करने में अहम भूमिका निभाता है। इस रंगारंग समागम की समाप्ति अगले वर्ष दोबारा मिलने के वायदे के साथ डायरेक्टर अनीत बेदी के धन्यवादी भाषण से की गई।

 

Tags: Gian Jyoti Institute

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD