Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

मखंड में हुए घोटाले के लिए दोषी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर- दुष्यंत चौटाला

बधाना के लिए बस चलाने और विश्वविद्यालय के सामने बस रोकने के निर्देश दिए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जींद , 01 Mar 2017

Last updated on: Mar 01, 2017, 00:00 IST

मखंड में सोलर लाइट लगाने के मामले में हुए घोटाला की जांच कर अधिकारी इसकी रिपोर्ट दस दिन तक सौंपें और इसके लिए दोषी अधिकारियों के लिए खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए। ये निर्देश मंगलवार को इनेलो संसदीय दल के नेता व हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने जींद में आयोजित दिशा की बैठक में जिला उपायुक्त को दिए। इसके अलावा सांसद दुष्यंत चौटाला ने दो सप्ताह में उचाना में कम्युनिटी टायलेट बनवाने, जींद में प्रधानमंत्री सडक़ योजना के तहत बनी सभी सडक़ों और नेशनल हेल्थ मिशन के तहत खर्च की गई राशि की जांच करने के भी निर्देश भी दिए। इस बैठक में सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक, सिरसा से सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, उपायुक्त विनय कुमार यादव अतिरिक्त उपायुक्त आमना तस्नीम भी मौजूद थे। दिशा की बैठक में अधिकारियों ने सांसद के समक्ष माना कि मखंड में लगी सोलर लाइटों में गडबड़झाला हुआ और 60 की जगह 46 लाईटें लगाई गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि तात्कालीन बीडीपीओ अब सेवानिवृत्त हो चुका है और उनकी पेंशन रोकने के आदेश दिए गए हैं। सांसद दुष्यंत चौटाला ने सांसद आदर्श गांव के तहत चुने मखंड गांव में सोलर लाइटों के लिए 8 लाख 31 हजार रूपये दिए थे और इसमें 60 लाईटें लगाई जानी थी। सांसद ने कहा कि भ्रष्टाचार का यह बड़ा मामला है और चाहे कोई अधिकारी हो, उसके खिलाफ पुलिस में आपराधिक मामला दर्ज करवाया जाए। 

प्रधानमंत्री सडक़ योजना का लिया संज्ञान-बैठक में सासद दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों से प्रधानमंत्री सडक़ योजना के तहत बनी सडक़ों की जानकारी हालिस की और अब तक जिले में बनीं सभी सडक़ों की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इनकी गुणवत्ता सहित रखरखाव की जांच होनी चाहिए। 70 प्रतिशत राशि वेतन में लग गई तो रोगियों को क्या फायदा होगा-दिशा की बैठक में सांसद दुष्यंत चौटाला ने एनएचएम योजना के तहत खर्च की गई राशि का ब्यौरा मांगा तो वे उस समय हतप्रभ रह गए जब उन्हें बताया कि 11 करोड़ के बजट में 7 करोड़ 70 लाख रूपये की राशि तो कर्मचारियों के वेतन व अन्य सुविधाओं पर खर्च कर दी गई। इस राशि से न कोई एंबुलैंस खरीदी गई और न ही कोई मशीन। सांसद दुष्यंत चौटाला ने सवाल खड़ा किया कि ऐसे में रोगियों का लोगों का स्वास्थ्य कैसे सुधरेगा। दुष्यंत ने उपायुक्त को इस मामले की जांच करने को कहा। बैठक में सांसद दुष्यंत चौटाला द्वारा कुपोषण से संबंधित आंकड़ें मांगे तो अधिकारी इसका जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने अधिकारियों को एक सप्ताह में पिछले पांच वर्षों के आंकड़ें उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की मांग पर गौर करते हुए सांसद दुष्यंत चौटाला ने बैठक में उपायुक्त को बधाना के लिए बस चलवाने और विश्वविद्यालय के सामने बसों का ठहराव सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में पूर्व विधयक कलीराम पटवारी, प्रदीप गिल, अनुराग खटकड़, काला नंबरदार भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dushyant Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD