Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उत्तर प्रदेश को 'टू-जी' से खतरा : राजीव शुक्ला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) , 28 Feb 2017

Last updated on: Feb 28, 2017, 00:00 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश को दो गुजरातियों यानि 'टू-जी' के झूठ और खतरों से बचना होगा। उनका इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर था जिनका संबंध गुजरात से है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झूठ बोलने में पीएचडी कर रखी है। उन्हें तो अपने नाम के आगे डॉक्टर लिखना चाहिए।मंगलवार को एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में शुक्ला ने कहा कि भाजपा उप्र की जनता को गुमराह करने के लिए हर तिकड़म अपना रही है। जब हार का एहसास होने लगा तो भावनात्मक मुद्दे भड़काने की कोशिश शुरू कर दी। 

उन्होंने कहा, "मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान जितने वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ है। दो करोड़ के रोजगार के दावे के उलट दो लाख को भी रोजगार नहीं मिला।"उन्होंने कहा, "गंगा की एक इंच भी सफाई नहीं हुई। दाऊद को 15 दिन के अंदर भारत लाने का वादा वह भूल चुके हैं। वहीं, पाकिस्तान को सबक सिखाने के वादे के उलट 100 से अधिक सैनिक मारे जा चुके हैं।"सपा-कांग्रेस गंठबंधन पर उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव पिछले पांच साल से प्रदेश में विकास कर रहे हैं। अब राहुल गांधी भी विकास के मुद्दे पर उनके साथ जुड़े हैं। प्रदेश में कांग्रेस-सपा गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। पूरे प्रदेश में गठबंधन को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। आज अखिलेश यादव और राहुल विकास की बात कर रहे हैं तो प्रधानमंत्री इधर-उधर की बातें कर रहे हैं।"

प्रधानमंत्री के विदेश दौरों पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा, "विदेश के दौरों का रिकार्ड बनाने वाले मोदी के कार्यकाल में श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल जैसे पड़ोसियों से भी रिश्ते ठीक नहीं हैं। केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद से विदेश नीति पूरी तरह फेल है।"जीएसटी पर मोदी सरकार को घेरते हुए शुक्ला ने कहा, "बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी पर सर्वाधिक रोड़ा अटकाया। देश के लिए खतरनाक 'टू-जी' आज आतंकी कसाब की बात करते हैं। कांग्रेस के ही शासनकाल में कसाब को फांसी दी गई थी।"नोटबंदी पर सवाल खड़ा करते हुए शुक्ला ने कहा, "पांच लाख करोड़ रुपये का काला धन निकालने के लिए की गई नोटबंदी का हश्र देश देख रहा है। पांच रुपये भी काला धन खजाने में नहीं पहुंचा। उल्टे देश को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा।"

 

Tags: Rajiv Shukla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD