Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अध्यात्म से ही खत्म होगी हिंसा : श्रीश्री रविशंकर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीजापुर (छत्तीसगढ़) , 27 Feb 2017

Last updated on: Feb 27, 2017, 00:00 IST

अध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर सोमवार को दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ के बीजापुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आध्यत्म से ही बंदूक और हिंसा खत्म होगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि नक्सली बंदूक उठाकर मौजमस्ती नहीं कर रहे है, बल्कि अपने युवावस्था को त्याग कर जंगलों में घूम रहे हंै और कठिन जीवन जी रहे हैं। मेरी आपत्ति हिंसा और बंदूक से है, इसलिए उन्हें मानवता को अपनाकर संविधान के अनुरूप शांति के लिए सबके साथ आना होगा। यहां आयोजित कार्यक्रम में श्रीश्री ने उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को ध्यान कराकर योग कराया। 

मिनी स्टेडियम में आयोजित महासत्संग में हजारों समर्थकों व आम जनता को संबोधित करते हुए श्रीश्री ने कहा कि वनवासी लोग दिल और दिमाग से शुद्ध रहते हैं, इससे देश की जनता को सीखने की जरूरत है।उन्होंने कहा, "हमारे स्वार्थी सोच के कारण कम्युनिज्म का उदय हुआ है। पहला दोषी हम हैं। हमने उन्हें नाराज किया, इसलिए वे बागी हो गए। नक्सल नेताओं से आग्रह है कि वे दोषी नहीं हैं, इसलिए आगे आएं और शांति का मार्ग निकालें जिससे देश प्रगति करे और युवा आगे बढ़े।"श्रीश्री ने कहा कि आदिवासी इलाकों के युवा काफी प्रतिभाशाली हैं, इसलिए यह दुनिया का सबसे बेहतरीन स्पोर्ट्स अकादमी तैयार की जा रही है, जिसके जरिए यहां के युवा आगे बढ़कर ओलम्पिक के मेडल लाने में कामयाब होंगे। 

 

Tags: Sri Sri Ravi Shankar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD