Monday, 27 May 2024

 

 

खास खबरें भदौड़ विधानसभा क्षेत्र को नज़रअंदाज़ करने वाले दलों को सबक सिखाने का समय : मीत हेयर मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब सिबिन सी द्वारा वोटरों को ‘इस बार 70 पार’ की प्राप्ति के लिए 1 जून को पूरे जोश के साथ चुनाव बूथों पर जाने की अपील मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने डोडरा क्वार में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की पंजाब पुलिस ने बीएसएफ के साथ सांझे आपरेशन के दौरान सात नशा तस्करों को 5.47 किलोग्राम हेरोइन, 1.07 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित किया काबू पंजाब में कृषि, उद्योग और व्यापार की तरक्की पर पीयूष गोयल एवं तरुण चुग के बीच हुए व्यापक चर्चा लुधियाना में राजा वड़िंग के समर्थन में उमड़ी भारी भीड़; मोदी की आर्थिक नीतियों की आलोचना की बिट्टू की जमानत बचाने में मदद नहीं कर पाएंगे अमित शाह : अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग सनौर हलके की एक हजार से अधिक महिलाओं ने परिवारों सहित ज्वाइंन की भाजपा मैं संगरूर हलके का हर मुद्दा संसद में उठाऊंगा और नए प्रोजेक्ट लाऊंगा: मीत हेयर हलके के गांवों में भाजपा उम्मदीवारों को मिला रहा समर्थ पंजाब सरकार ने नहीं दिया केंद्रीय फंड का हिसाब- डा. सुभाष शर्मा समूचा हलका श्री आनंदपुर साहिब मोदी की सोच पर देगा पहरा : डॉ. सुभाष शर्मा प्रधानमंत्री मोदी और श्री आनंदपुर साहिब के निवासियों के बीच सेतु का काम करूंगा: डा सुभाष शर्मा पंजाबियो ने इस देश के लिए क़ुर्बानिया दी, इस बार एक जून को हर पंजाबी एक बार फिर देश को बचाने में योगदान देगा : अरविंद केजरीवाल केद्र में कांग्रेस की सरकार से होगा अमृतसर के ट्रेड का विकास भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, देश का पहला स्लम फ्री सिटी बनाने का लक्ष्य सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के प्रमुख मुद्दों पर राष्ट्रीय दलों के रुख की मांग की: नदी जल, चंडीगढ़, एमएसपी और बंदी सिंह गांव आकड़ी के अनेकों किसान परिवारों सहित भाजपा में शामिल बठिंडा में गरजे अरविंद केजरीवाल: “एक परिवार का राज अब ख़त्म करना होगा” सुखबीर बादल फिरोजपुर से भागे, अब बठिंडा से भी भगाएंगे - भगवंत मान पंजाब का किसान पूरे देश का पेट भरता है, लेकिन उसको सम्मान नहीं मिलता : विजय इंदर सिंगला

 

किसान आत्महत्या कर रहा, माल्या विदेश घूम रहा : वरुण गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंदौर , 22 Feb 2017

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायर ब्रांड नेता और सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही केंद्र सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा है कि बीते दो वर्षो में कर्ज से परेशान 50 हजार से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं और विजय माल्या 10 हजार करोड़ रुपये लेकर भाग गया और कोई कुछ नहीं कर पाया। इंदौर के एक निजी विद्यालय के कार्यक्रम में मंगलवार रात हिस्सा लेने पहुंचे वरुण ने बगैर किसी का नाम लिए केंद्र सरकार और उद्योगपतियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "छोटे-मोटे कर्ज के चलते बीते दो वर्षो में 50 हजार से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली, जबकि आंकड़े प्रति वर्ष साढ़े सात हजार किसानों की आत्महत्या की जानकारी देते हैं। वहीं 10 हजार करोड़ रुपये कर्ज लेकर विजय माल्या भाग गया और उसका कोई कुछ नहीं कर पाया।"

उन्होंने आगे कहा कि जिसे विजय माल्या का गारंटर बताया गया, उस मनमोहन के बैंक खाते में मात्र 1100 रुपये है और वह जेल में है, वहीं माल्या विदेश घूम रहा है। गांधी ने देश की असमानता की ओर इशारा करते हुए कहा, "एक तरफ मुंबई में दो लाख लोग फुटपाथ पर सोते हैं और एक चार सदस्यीय परिवार के पास 27 माले का मकान है। इसी तरह देश में 95 ऐसे लोग हैं, जिनकी संपत्ति पांच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है। वर्ष 1991 तक एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं था, जिसकी संपत्ति पांच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा रही हो।"वरुण ने किसानों की घटती आमदनी और देश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गांधी को भाजपा ने कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी, इससे वह नाराज चल रहे हैं। उनकी यह नाराजगी मंगलवार को खुलकर सामने आई।

 

Tags: Varun Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD