Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

स्वास्थ्य, शिक्षा में सुधार आप की विरासत होगी : सत्येंद्र जैन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Feb 2017

Last updated on: Feb 12, 2017, 00:00 IST

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की विरासत होगी, जिसके लिए यह जानी जाएगी। सत्येंद्र जैन (49) ने कहा कि आप का प्रमुख ध्यान दो क्षेत्रों पर है, जिससे राजनीतिक दलों की बहस में बदलाव होगा और दूसरी पार्टियों को उनके बारे में बात करने को मजबूर होना पड़ेगा।अपने आवास पर जैन ने आईएएनएस के साथ साक्षात्कार में कहा, "यह बदलाव आप की विरासत का एक हिस्सा होगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई दिल्ली सरकार की सीमित शक्तियों के बावजूद भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।"आप सरकार अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में 14 फरवरी को तीसरे साल में प्रवेश कर जाएगी।

साल 2015 में इसी दिन आप ने दूसरी बार राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता संभाली थी। इस चुनाव में आप को विधानसभा की 70 सीटों में से 67 पर जीत हासिल हुई थी।केजरीवाल के भरोसेमंद कहे जाने वाले जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार का ध्यान बेहतरीन स्कूली शिक्षा और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने पर है। सरकार ने 100 मोहल्ला क्लिनिकों की स्थापना की है, जहां दवाएं, चिकित्सा परीक्षण और चिकित्सकों की सलाह निशुल्क उपलब्ध है। सरकार की योजना 31 दिसंबर तक इस तरह के 1,000 क्लिनिकों के निर्माण की थी, लेकिन ऐसा नहीं किया जा सका। अब इसके लिए 31 मार्च का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लेकिन तब तक सभी के कार्य शुरू कर देने की संभावना नहीं है।

इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा सरकार की योजना 150 पॉलीक्लिनिक स्थापित करने की भी है।आप के संस्थापक सदस्य और पेशे से वास्तुकार जैन ने कहा कि इन क्लिनिकों को स्थापित करने के पीछे उद्देश्य बहुत गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को देखना है, जिन्हें पहले से भरे हुए भारी भीड़ वाले अस्पतालों में जाना पड़ता है।जैन ने कहा, "विकसित और पिछड़े देशों के बीच मुख्य अंतर स्वास्थ्य गुणवत्ता और शैक्षिक सुविधाओं की उपलब्धता है। हमारा मकसद सभी को (गरीब या अमीर) मुफ्त गुणवत्तापरक (स्कूल) शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है।"उन्होंने कहा, "यदि देश के लोग स्वस्थ और अच्छी तरह शिक्षित होंगे तो वे शासकों को शासन सहित दूसरे मुद्दों को सही तरीके से हल करने के लिए मजबूर करेंगे।"

 

Tags: Satyendra Jain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD