Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बलिस फर्नीचर के खारखाने में लगी भीषण आग दमकल विभाग की 4 से अधिक गाड़ियों ने मुश्किल से पाया आग पर काबू

वीरेश शांडिल्य बोले-नहीं मिलता अंबाला शहर दमकल विभाग का नंबर

Listen to this article

5 Dariya News

अंबाला , 07 Feb 2017

Last updated on: Feb 07, 2017, 00:00 IST

नाहन हाउस के समीप पुलिस चौंकी नंबर चार के सामने स्थित बलिस फर्नीचर इंडस्ट्री के खारखाने में शॉट-सर्किट होने से बीते सुबह भीषण आग लग गई जिसकी सूचना तुरंत मोहल्लावासियों ने बलिस इंडस्ट्रीज के मालिक गुरचरन सिंह बलिस को दी और मौके पर तुरंत दमकल विभाग की चार गाड़ियां पहुंची जिसने मुश्किल के बाद आग पर काबू पाया l फर्नीचर इंडस्ट्रीज के मालिक ने बताया की भीषण आग के दौरान सांगवान की लकड़ी,सनमाइका,प्लाई बोर्ड,फोम के गद्दे सहित बहुत सा समान जलकर नष्ट हो गया l मौके पर पुलिस चौंकी नंबर 4 के अधिकारी भी पहुंचे हालांकि आग से किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ समाचार लिखे जाने तक आग को काबू करने का कार्य जारी था l वही मौके पर आवाज़-ए-हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य भी पहुंचे जिन्होंने स्थिति का जायजा लिया और गुरचरन सिंह बलिस से हुए नुकसान के बारे जानकारी ली l वही शांडिल्य ने अम्बाला के उपायुक्त से मांग की है की अगर मोबाइल से अम्बाला शहर दमकल विभाग का नंबर मिलाते है तो उसे छावनी दमकल विभाग के अधिकारी उठाते है और आज गुरचरन बलिस के साथ भी ऐसा ही हुआ हालांकि छावनी के दमकल विभाग ने बिना किसी देरी के शहर दमकल विभाग को इसकी सूचना दी और दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंचे और भीषण आग को देखते हुए दमकल विभाग की 5 गाड़ियाँ मौके पर पहुंची l वही वीरेश शांडिल्य ने उपायुक्त से मांग की अधिकतर लोग अब लैंडलाइन फ़ोन का इस्तेमाल नहीं करते ना ही शहर में एसटीडी बूथ है ऐसे में जीएम बीएसएनएल को आदेश दिए जाए की वह इस पर संज्ञान लें व यदि शहर से कोई दमकल विभाग का 101 नंबर मिलाता है तो उसे दमकल विभाग का शहर कार्यालय ही सुने उन्होंने कहा इस बारे आवाज़-ए-हिंदुस्तान बीएसएनएल विभाग को भी शिकायत देगी की ऐसा क्यों हो रहा है और मोबाइल से फ़ोन करने की सुविधा क्यों नहीं है l जिला प्रशासन को इसपर गंभीर होना होगा l बलिस इंडस्ट्रीज में आग लगने की खबर शहर में जंगल की आग की तरह फ़ैल गई l





 

Tags: Viresh Shandilya , HADSA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD