Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मां-बाप से परेशान शहजादे क्या करेंगे उप्र का भला : अमित शाह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मथुरा , 04 Feb 2017

Last updated on: Feb 04, 2017, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को मथुरा में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में आयोजित जनसभा में सपा-कांग्रेस गठबंधन को निशाने पर लिया। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर व्यक्तिगत आक्षेप करते हुए कहा कि इस गठबंधन के 'दो शहजादों' में एक से मां परेशान तो दूसरे से पिता परेशान है। शाह ने कहा कि एक ने देश को लूटा है, दूसरे ने प्रदेश को लूटा है। ऐसे में ये उप्र का क्या भला करेंगे।भाजपा शासित राज्यों की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि भाजपा शासित प्रदेश विकास में नंबर वन हैं तो सपा सरकार हत्या, दुष्कर्म में नंबर बन है। जो सत्ता हत्याएं रोक नहीं सकतीं, उसे शासन करने का अधिकार नहीं है। शाह मध्यप्रदेश के व्यापम घोटाले को नजरअंदाज कर गए, जिससे जुड़े 50 से ज्यादा लोगों की रहस्यमयी मौत हो चुकी है। इस घोटाले की तह तक जाने का प्रयास करने वाले समाचार चैनल 'आजतक' के खोजी पत्रकार अक्षय सिंह की भी रहस्यमयी मौत हो गई। कान्हा की नगरी मथुरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, "11 फरवरी को उप्र की जनता सरकार चुनने जा रही है। ये चुनाव विधायक चुनने या मंत्री बनने या मुख्यमंत्री बदलने का चुनाव नहीं है, बल्कि ये चुनाव उप्र के भाग्य बदलने का चुनाव है।

"उन्होंने कहा कि उप्र में पंद्रह सालों से सपा, बसपा की सरकार ने उप्र को हर क्षेत्र में पिछड़ा कर दिया है, यहां मां गंगा यमुना की कृपा है। लेकिन लोगों को फ्लोराइड का पानी मिलने को मिलता है। गुजरात के नारनपुरा से विधायक लेकिन सदन से लगातार गैरहाजिर शाह ने कहा, "भाजपा शासित राज्य विकास के रास्ते पर आगे हैं, पर उप्र हर क्षेत्र में पिछड़ गया है। गुजरात में 24 घंटे बिजली मिलती है, पर उप्र में चिलचिलाती धूप में भी लोग बिजली के लिए तरसते हैं। पूरा उप्र विकास से मरहूम हो चुका है।"सपा-कांग्रेस गंठबंधन पर तंज करसे हुए शाह ने कहा, "जो दो शहजादे निकले हैं, वे उप्र का भला नहीं कर पाएंगे। उनके परिवार में ही समस्या है, एक से मां परेशान तो दूसरे से पिता परेशान है। एक ने प्रदेश को लूटा है एक ने देश को लूटा है, ये उप्र का भला नहीं कर पाएंगे।"उन्होंने कहा, "हर राज्य चाहता है कि वो बिजली देने में, नौकरी देने में, किसान के खेत में पानी पहुंचाने में, सड़क बनाने में पहला नंबर बन जाए, पर उप्र में अलग स्पर्धा है। यहां सपा सरकार अलग चीजों में पहले नंबर पर है।" गुजरात में फर्जी मुठभेड़ों के लिए चर्चित और गृहराज्य मंत्री रहते आपराधिक मामले में जेल जा चुके शाह ने कहा, "उप्र हत्याओं में नंबर एक है, दुष्कर्म में नंबर एक है, रोज औसत 13 हत्याएं और 23 दुष्कर्म की घटनाएं होती हैं। जो सरकार हत्याएं और दुष्कर्म नहीं रोक सकती, उसे शासन करने का अधिकार नहीं है। 

जमीन चाहे सरकार की या गरीब की हो, यहां सपा के गुंडों ने जमीनें हथिया ली हैं।

"शाह ने कहा, "मथुरा जैसा यात्राधाम जो मां यमुना की पूजा के नाते जाना जाता है, इस मथुरा को आज पूरा देश रामवृक्ष के नाम से जानता है। रामवृक्ष के पीछे सपा के ही लोग थे। इन्होंने गांव-गांव, गली-गली जमीनों पर कब्जे का अभियान चला रखा है।"उन्होंने कहा, "भाजपा की सरकार बनते ही एक सप्ताह में ये भूमाफिया उप्र से बाहर होंगे। गरीब किसानों की जमीन हो, सरकारी जमीन हो या गरीब किसान की, भाजपा की सरकार में सबकी सुरक्षा होगी।"रैली में आए युवाओं का आह्वान करते हुए शाह ने कहा कि उप्र में समूह ग और घ की भर्तियां आती हैं तो जाति पूछी जाती है, धर्म पूछा जाता है और बाद में घूस मांगी जाती है, उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही समूह ग और घ की सरकार में साक्षात्कार खत्म कर मेरिट के आधार पर नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के इस शासन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा की सरकार ही खत्म कर सकती है।शाह ने कहा, "भाजपा के महासचिव रहते दिल्ली में कुछ बच्चियां एक कार्यक्रम में निमंत्रण देने आई, पूछने पर इन बच्चियों ने कहा कि उप्र में कॉलेज के आसपास गुंडे और शोहदे उन्हें परेशान करते हैं, इसीलिए वो माता-पिता से दूर रह कर दिल्ली में पढ़ती हैं। भाजपा सरकार में हर थाने में एंटी रोमिया दल बनाया जाएगा और इन गुंडों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।" 

पेशे से स्टॉक ब्रोकर रहे शाह ने कहा, "अखिलेश जी पूछते हैं कि उप्र में अच्छे दिन कब आएंगे, मैं उनको बताना चाहता हूं कि अखिलेश जी, जैसे ही आप सरकार से जाएंगे वैसे ही उप्र के अच्छे दिन आ जाएंगे। आपके कुर्सी खाली करते उप्र के अच्छे दिन आ जाएंगे। अच्छे दिन को तो अखिलेश जी ने रोक रखा है।"कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए शाह ने कहा, "राहुल जी कहते हैं कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद सीमा पर कोई भी कोई फर्क नहीं पड़ा। हमारी सरकार में भी गोलियां चलती थीं और अब भी चल रही हैं। मैं (अमित शाह) कहना चाहता हूं कि राहुल जी की आंखों पर इटली का चश्मा चढ़ा हुआ है, तभी उनको फर्क नहीं दिख रहा है।"उन्होंने कहा, "पहले आपकी (कांग्रेस) सरकार में जब गोलियां चलती थीं, तब उसकी शुरुआत भी पाकिस्तान फौज करती थी और अंत भी पाकिस्तान फौज ही करती थी। पर अब जब पाकिस्तानी फौज गोलियों की शुरुआत करती है, तब उसका अंत भारतीय सेना करती है। वहां से गोली आती है तो यहां से गोला जाता है। ईंट का जवाब पत्थर से दिया जा रहा है।" उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी पहले हमारे जवानों का सिर काटकर ले जाते थे, अपमानित करते थे और कांग्रेस सरकार के माथे पर जू नहीं रेंगती थी। लेकिन उड़ी के हमले के बाद हमारे प्रधानमंत्री मोदी के आदेश के बाद हमारे वीर जवानों ने दस दिन के भीतर ही पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकियों को करारा जवाब दिया।"

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD