मुख्यमंत्री द्वारा अजय शर्मा की पुस्तक का विमोचन
Web Admin
5 दरिया न्यूज
शिमला , 20 Nov 2013
Last updated on: Nov 20, 2013, 00:00 IST
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज यहां शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक श्री अजय शर्मा द्वारा लिखी पुस्तक ‘बियोंड न्यूटन एंड आर्किमिडीज’ का विमोचन किया। यह पुस्तक कैम्ब्रिज इंटरनेशनल साईंस पब्लिशिंग, कैम्ब्रिज इग्लैंड ने प्रकाशित की है। पुस्तक में अजय शर्मा ने 2265 वर्ष पुराने आर्किमिडीज सिद्धांत का संशोधन किया है। पुस्तक में न्यूटन के नियमों की आलोचनात्मक व्याख्या करते हुए उनका संशोधन किया गया है। मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस पुस्तक से वैज्ञानिक तथा विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।