Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

चुनाव में ही भाजपा को याद आते हैं राम : राजीव शुक्ला

राजीव शुक्ला
राजीव शुक्ला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कानपुर , 27 Jan 2017

Last updated on: Jan 27, 2017, 00:00 IST

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने यहां शुक्रवार को कहा कि भाजपा ने राम मंदिर के नाम पर सिर्फ लोगों को गुमराह किया है। चुनाव आते ही पार्टी को भगवान राम याद आते हैं और बाद में उन्हें भूल जाती है। राम मंदिर का मुद्दा उठाकर भाजपा सर्वोच्च न्यायालय का अपमान कर रही है। भाजपा सांसद विनय कटियार द्वारा प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रियंका को लेकर भाजपा में बहुत घबराहट है, जब प्रधानमंत्री भी सबका मजाक बनाते हैं तो कटियार का क्या कहना! यह भाजपा का अहंकार है। उन्होंने कहा कि प्रियंका के आने से यूपी में निश्चित रूप से फर्क पड़ेगा। वह पार्टी और गठबंधन के प्रचार के लिए आती हैं तो बहुत अच्छी बात होगी और उसका पार्टी को बहुत फायदा मिलेगा। 

भाजपा नेता विनय कटियार की टिप्पणी पर किए सवाल पर उन्होंने कहा कि जितने भाजपा वाले प्रियंका का मजाक बना रहे हैं, उनता ही प्रियंका मजबूत होंगी। इसका मतलब भाजपा में बहुत घबराहट है, इसलिए बीजेपी वाले उनका मजाक बनाने की कोशिश कर रहे हैं।शुक्ला ने कहा कि भाजपा के लोग राम मंदिर का मुद्दा यह 24 साल से उठा रहे हैं। वाजपेयी सरकार पांच साल रही, उस दौरान किया कुछ नहीं। तीन बार प्रदेश में सरकार बना चुके, लेकिन राम मंदिर के लिए कुछ नहीं किया। जैसे ही चुनाव आते हैं, उन्हें भगवान राम याद आ जाते हैं, जहां चुनाव खत्म हो जाते हैं, वे राम को भूल जाते हैं।उन्होंने कहा कि नोटबंदी कर बेकसूरों को सजा देने वाली पार्टी इस चुनाव में भगवान के भरोसे ही है, सताए हुए लोग सबक सिखाकर रहेंगे।

 

Tags: Rajiv Shukla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD