Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक

 

केरल में आरएसएस के जानलेवा हमलों का शिकार हैं वामदल : माकपा

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jan 2017

Last updated on: Jan 27, 2017, 00:00 IST

केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की सत्ता में वापसी के बाद से अपने छह कार्यकर्ताओं के मारे जाने और कई अन्य के घायल होने का दावा करते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि वास्तव में वाम पार्टियां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और उसके संगठनों के जानलेवा हमले का शिकार हो रही हैं। कन्नूर में माकपा की सभा के समीप गुरुवार को हुए बम विस्फोट की निंदा करते हुए पार्टी ने 'आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस तरह के हमले तुरंत बंद करने' को कहा है।माकपा पोलित ब्यूरो ने एक बयान जारी कर कहा है, "भाजपा-आरएसएस के गुंडों द्वारा किए गए हमलों से इस झूठ की एक बार फिर पुष्टि हो गई है कि केरल में खास तौर पर कन्नूर में आरएसएस-भाजपा के कार्यकर्ता हमलों के शिकार हो रहे हैं।"इससे पहले बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पी. मुरलीधर राव ने केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम से मुलाकात कर उन्हें 'आरएसएस-भाजपा कार्यकर्ताओं पर माकपा कार्यकर्ताओं द्वारा हमले तेज किए जाने' के बारे में जानकारी दी थी।माकपा ने कहा है, "यह हकीकत है कि केरल में माकपा और सत्ताधारी एलडीएफ के अन्य घटक दलों के कार्यकर्ताओं पर आरएसएस और उसके संगठनों द्वारा जानलेवा हमले किए जा रहे हैं।"माकपा ने कहा है, "वर्तमान एलडीएफ सरकार के सत्तासीन होने के बाद कम समय में ही छह माकपा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है और उसके कई अन्य कार्यकर्ता घायल हुए हैं। आरएसएस द्वारा शुरू किए गए क्रूर हमलों में पार्टी कार्यालय और उसके सदस्यों के घर नष्ट कर दिए गए हैं। पोलित ब्यूरो आरएसएस-भाजपा से इस तरह के हमलों को तत्काल रोकने की मांग करता है।"


 

Tags: CPI-M

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD