Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डेरे की जमीन को पट्टे पर लेने वालों को नहीं हटाने दूंगा, हर कीमत पर उनके हितों की रक्षा करूंगा : कैप्टन अमरेन्द्र सिंह

Listen to this article

5 Dariya News

पटियाला , 26 Jan 2017

Last updated on: Jan 26, 2017, 00:00 IST

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने पैप्सू की डेरों संबंधी संपत्तियों को पट्टे पर लेने वालों को भरोसा दिया है कि वह उन्हें उनकी जमीन से नहीं हटाए जाने देंगे, और राज्य की अगली कांगे्रस सरकार उनकी पूरी तरह रक्षा करेगी। इस संबंध में उन्होंने यह भी कहा कि वह जरूरत पडऩे पर एक कानून भी लेकर आएंगे।कैप्टन अमरेन्द्र ने मामले को उचित चिंता का विषय बताते हुए, कहा कि ऐसी संपत्तियों के संदर्भ मेंं उच्च न्यायालय के फैसले के मद्देनजर पेश आ रही समस्या का शांतिमय व पक्का हल निकाला जाएगा।प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष ने डेरों के महंतों को भरोसे में लेकर हल निकालने का वायदा करते हुए कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि पट्टे पर जमीन लेने वालों को उनके घरों से न वंचित किया जाए, जिनकी कोई गलती नहीं है। उन्होंने भरोसा दिया कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आने के बाद उनके लिए डरने की कोई बात नहीं होगी।बीते समय में पंजाब के पैप्सू क्षेत्र में राजा जमीन को संतों व महंतों को डेरों के लिए दान दे दिया करते थे, जिन्होंने बाद में डेरों के संचालन हेतु फंड इकट्ठे करने के लिए उक्त जगह आम लोगों को पट्टे पर दे दी थी। हालांकि, पंजाब सरकार द्वारा 1980 में धर्म अर्थ बोर्ड का निर्माण करके डेरों को पट्टे पर जमीन देने पर रोक लगा दी थी।
वीरवार को यहां जारी बयान में कैप्टन अमरेन्द्र ने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा सभी डेरों को दी जमीनों के पट्टे अमान्य करार देने से, 1980 से जमीन को पट्टे पर लेने वाले बहुत ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इस क्रम में हाइकोर्ट के फैसले के बाद पट्टे पर ली अपनी जमीनों को विकसित करने वाले और यहां तक कि बीते 60-70 साल में उन पर मकान व फैक्टरियां बना चुके लोगों में भय फैला हुआ है, जिसने उन्हें पट्टे वाली जमीन से वंचित किए जाने का खतरा पैदा कर दिया है।हालांकि, उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ महंत सुप्रीम कोर्ट गए हैं और सर्वोच्च न्यायालय ने मामले में स्थगनादेश दे दिए हैं, लेकिन अंतिम आदेश आना अभी भी बाकी है और इसके संभावित नतीजे को लेकर पट्टे पर जमीन लेने वालों में डर बढ़ता जा रहा है।
पट्टे पर जमीन लेने वाले लोग लगातार हाइकोर्ट के फैसले को कायम रखने और उन्हें लीज से संबंधित अधिकारों से वंचित करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट का अंतिम आदेश आने की आशंका में जी रहे हैं।इस क्रम में, कैप्टन अमरेन्द्र ने कहा कि पटियाला में 60 प्रतिशत लोग पट्टे पर दी गई जमीन पर रहते हैं और इस मुद्दे ने एक क्षेत्र की आबादी के बड़े वर्ग की जिंदगियों के तबाह होने का खतरा पैदा कर दिया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रभावित लोगों के घरों व बिजनेसों को बचाने हेतु उन्हें राज्य सरकार से हर मुमकिन कानूनी सहायता मिलनी चाहिए।कैप्टन अमरेन्द्र ने कहा कि पट्टे वाली जमीन पर लोग दशकों से बसे हुए हैं व राज्य सरकार का फर्ज बनता है कि वह उनके हितों की रक्षा करे। इस दिशा में, राज्य में उनकी सरकार आने के बाद वह विशेष कानून लाने सहित हर कानूनी उपाय के जरिए निश्चित तौर पर उनके हितों की रक्षा करेंगे।



 

Tags: Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD