कांग्रस पार्टी को आज उस समय पर बड़ा झटका लगा, जब शहरी विकास सैल के उप प्रधान और नैशनल एंटी करप्शन कौंसिल के सूबा प्रधान एस.के. पूरी 5 अन्य नेताओं समेत कांग्रेस को छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। यह सभी नेता आम आदमी पार्टी के संगठन ढांचे के प्रमुख दुर्गेश पाठक की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले अन्य नेताओं में एच.डी. कोहली, जरून बशम्बर, मनीश चोपड़ा, प्यूश कपूर और प्रनव पुरी थे। पार्टी में शामिल हुए नए नेताओं का स्वागत करते दुर्गेश पाठक ने कहा कि इन सब को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस मौके आम आदमी पार्टी के स्टेट अबजर्बर कपिल भारद्वाज, लुधियाना वैस्ट से उम्मीदवार अहबाब ग्रेवाल, लुधियाना जोन के अबजरवर दर्शन सिंह शंकर, प्रशासन और शिकायत सैल के उप प्रधान जरनैल सिंह आईएफएस रिटा. मौजूद थे।