Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

मध्यप्रदेश में 200 प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र खुलेंगे : अनंत कुमार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 19 Jan 2017

Last updated on: Jan 19, 2017, 00:00 IST

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने गुरुवार को मध्यप्रदेश में डिजी-धन मेलों की शुरुआत करते हुए राज्य में 200 प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र खोलने की घोषणा की। इन केंद्रों के लिए राज्य के साथ एमओयू किया जाएगा। केंद्र सरकार ने यह योजना गरीबों को सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए शुरू की है। राजधानी के बिट्टन मार्केट में डिजी-धन मेले का शुभारंभ करते हुए कुमार ने कहा कि मध्यप्रदेश जन-कल्याणकारी योजनाओं का 'तीर्थ' बन चुका है। मुख्यमंत्री चौहान को अन्य राज्यों को प्रेरित करने के लिए सुशासन पर प्रतिनिधिमंडल लेकर जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बेंगलुरू को एशिया की सिलिकन वैली माना जाता है, लेकिन अब मध्यप्रदेश 'आईटी स्टेट' बन गया है। उन्होंने बताया कि देश में खाद की कोई कमी नहीं है। नीम कोटेड यूरिया आसानी से मिल रहा है। 

उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे अपना नजरिया बदलें और ज्यादा से ज्यादा कैशलेस लेन-देन करें।कुमार ने कहा कि प्रदेश में डिजी-धन मेलों की श्रृंखला की शुरुआत भोपाल से हुई है, इसके बाद इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और देवास में मेले लगेंगे। मेलों का उद्देश्य आम लोगों को कैशलेस लेन-देन के लिए प्रोत्साहित करना, कैशलेस लेन-देन उपकरण और प्रोडक्ट के संचालन के बारे में जानकारी देना है।वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने डिजी-धन योजना को अनूठी योजना बताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब वैश्विक नेता बन चुके हैं। नकली नोट, भ्रष्टाचार, कालाधन और आतंकवाद पर नियंत्रण रखने के लिए नोटबंदी का निर्णय लिया गया।" 

उन्होंने कहा कि कैशलेस लेन-देन से भ्रष्टाचार की संभावना खत्म की जा सकती है। प्रदेश के इस दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं, मंडियों में 95 प्रतिशत लेन-देन कैशलेस हो गया है। पैसे सीधे किसानों के खाते में चले जाते हैं और कैशलेस लेन-देन से सरकार को टैक्स भी मिल जाता है, जिसका उपयोग गरीबों के लिए योजनाएं बनाने में होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 तक हर जरूरतमंद के पास आवास सुविधा होगी। पीओएस मशीन पर टैक्स खत्म कर दिया गया है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री मोदी के 'डिजिटल इंडिया अभियान' में भागीदारी करें और देश की अर्थव्यवस्था को गतिशील बनाएं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को कैशलेस लेन-देन करने का संकल्प भी दिलवाया। पूरी तरह से कैशलेस हो चुकी संस्थाओं को सम्मानित भी किया गया।

 

Tags: Ananth Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD