Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चलो पंजाब बैनर तले प्रवासी भारतियों की तरफ से आम आदमी पार्टी के हक में किया जाएगा प्रचार -जौबन रंधावा

गदर लहर पर आधारित है चलो पंजाब लहर, 35000 से ज़्यादा एनआरआई आप के हक में प्रचार करने के लिए आएंगे पंजाब

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 14 Jan 2017

Last updated on: Jan 14, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार को आने वाले दिनों में एक बड़ा समर्थन मिलने वाला है क्योंकि 35000 से ज़्यादा एनआरआई पंजाबी आम आदमी पार्टी के हक में प्रचार करने के लिए पूरे सूबे का दौरा करेंगे।आम आदमी पार्टी के ओवरसीज यूथ कनवीनर जौबन रंधावा ने इस संबंधी जानकारी देते कहा कि उनकी तरफ से गदर लहर की तर्ज पर चलो पंजाब लहर शुरू की गई है, जिससे पंजाब को नशा, जुल्म और भ्रष्टाचार के जाल से निकाला जा सके। रंधावा ने कहा कि इस लहर के माध्यम से पूरी दुनिया में रहते पंजाबियों को आगामी विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की अपील की गई है और इस अपील को बहुत समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि 35 हजार से ज़्यादा एनआरआईज की तरफ से पंजाब के इस संघर्ष में शामिल होने के लिए अपना नाम दर्ज करवाया गया है। 

उन्होंने कहा कि 2000 से ज़्यादा एनआरआई पहले ही आम आदमी पार्टी का समर्थन करने के लिए मैदान में डटे हुए हैं और प्रवासी भारतियों के साथ भरे हुए दो जहाज जल्द ही भारत पहुंचने वाले हैं। उन्होंने कहा कि एक जहाज टोरांटो से नई दिल्ली से 19 जनवरी को पहुंचेगा और दूसरा जहाज 24 जनवरी को यूके से अमृतसर पहुंचेगा।उन्होंने कहा कि पंजाब को नशों और माफिया के चंगुल  से छुडाने के लिए प्रवासी भारतियों की तरफ से बिक्रम सिंह मजीठिया के हलके मजीठा में 24 जनवरी को विशाल रैली की जाएगी, जिस में 5000 से ज़्यादा ऐनआरआईज के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 20 जनवरी से 1 फरवरी तक प्रवासी भारतियों की तरफ से प्रचार के लिए पूरे पंजाब का दौरा किया जायेगा।जौबन रंधाना ने जानकारी दी कि उनके इलावा चलो पंजाब लहर के टीम सदस्यों में सुरिन्दर मावी (टोरांटो से आप कनवीनर), सुमेश हांडा (नैशनल सचिव, आप कैनेडा) और सारिका वर्मा (ज्वाइंट सचिव, आप पंजाब) शामिल हैं।

 

Tags: AAP PUNJAB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD