Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक

 

नोटबंदी में नाकाम होने पर माकपा नरेंद्र मोदी को 'फांसी' देगी

Listen to this article

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 11 Jan 2017

Last updated on: Jan 11, 2017, 00:00 IST

केरल में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) 14 जिलों के पार्टी मुख्यालयों में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन करेगी, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मॉक ट्रायल होगा और उन्हें फांसी पर चढ़ाया जाएगा। 500 रुपये तथा 1,000 रुपये के नोटों को अमान्य करने की घोषणा के तुरंत बाद मोदी ने खुद कहा था कि अगर नोटबंदी सफल नहीं होता है, तो लोग उन्हें फांसी पर चढ़ा सकते हैं।प्रदर्शन के आयोजन का फैसला माकपा राज्य कमेटी की यहां हुई बैठक के दौरान लिया गया। राज्य सचिव कोदियेरी बालाकृष्णन ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि नोटबंदी का कदम कॉरपोरेट को फायदा पहुंचाने के लिए उठाया गया।बालाकृष्णन ने कहा, "नोटबंदी के कारण केरल की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है और हर क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों के समर्थन से हम एक विरोध-प्रदर्शन शुरू करने जा रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "राज्य सरकार केंद्र सरकार से इस बात के लिए मदद मांगेगी कि तिरुवनंतपुरम तथा कोच्चि स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कार्यालयों को केरल के विमुद्रित नोट लेने की अनुमति मिले।"पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस.अच्युतानंदन ने कहा कि नोटबंदी धोखे से भरा कदम था, जिसे केवल प्रधानमंत्री मोदी तथा केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मिलकर अंजाम दिया। अच्युतानंदन ने कहा, "महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि वित्त मंत्रालय कई विज्ञप्तियां जारी कर रहा है, जो इस बात का संकेत है कि आरबीआई को इस बात का अंदाजा नहीं था कि क्या हो रहा है। यह केवल 'अडाणी' व 'अंबानी' को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया, जिसके लिए आम लोगों को परेशान किया गया।" वहीं, एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में बुधवार को यहां हुई कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक के दौरान एटीएम तथा बैंकों के बाहर कतार में इंतजार करने के दौरान दम तोड़ने वाले लोगों को दो लाख रुपये का मुआवजा देने का फैसला किया गया।






 

Tags: CPI-M , Demonetisation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD