गिलानी श्रीनगर में नजरबंद
Web Admin
5 दरिया न्यूज
श्रीनगर (आईएएनएस) , 17 Nov 2013
Last updated on: Nov 17, 2013, 00:00 IST
अधिकारियों ने रविवार को यहां प्रमुख अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी को घर पर नजरबंद कर दिया। गिलानी की अध्यक्षता वाले हुर्रियत समूह के एक प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों ने गिलानी से कहा कि वह अपने हैदरपोरा स्थित घर से बाहर नहीं जा सकते। इसी साल 29 अक्टूबर को उन्हें नजरबंद से मुक्त किए जाने के बाद से वह चुनाव विरोधी अभियान की अगुवाई कर रहे थे।उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले के पलहलान में गिलानी रविवार को एक चुनाव विरोधी रैली को संबोधित करने वाले थे। पुलिस सूत्रों ने कहा कि शांति व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर यह फैसला लिया गया, सोमवार को आगे की संभावनाओं के बारे में विचार किया जाएगा। जम्मू एवं कश्मीर में 2014 में लोक सभा एवं राज्य विधान सभा के चुनाव होने हैं।