Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

पंजाब के मंत्री का राजभवन के बाहर धरना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Jan 2017

Last updated on: Jan 01, 2017, 00:00 IST

पंजाब के एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने राजभवन के बाहर धरना दिया, क्योंकि चंडीगढ़ पुलिस ने उनके आवासीय परिसर में प्रदर्शन कर रहे उन बेरोजगारों को हटाने की उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया जो प्राथमिक स्तर पर शिक्षण का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। पंजाब के शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा और उनके समर्थक शनिवार को यहां राजभवन की पार्किं ग के बाहर धरने पर बैठे और रविवार सुबह धरना समाप्त कर दिया।पंजाब के राज्यपाल और संघ शासित प्रदेश के प्रशासक वी.पी. सिंह बडनोर ने जब पुलिस को मंत्री के आवास की घेराबंदी कर रहे लोगों को हटाने का निर्देश दिया तब चीमा ने अपना धरना समाप्त कर दिया।चीमा इस बात को लेकर नाराज थे कि चंडीगढ़ पुलिस उनके सरकारी निवास परिसर से बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हटाने में सक्षम नहीं हो रही थी।

प्रदर्शनकारी शनिवार अपराह्न् मंत्री के सरकारी आवास परिसर में घुस गए थे।मंत्री के स्टाफ की शिकायत के बाद पुलिस ने अपने कुछ कर्मियों को भेजा था, लेकिन पुलिस के जवान घर खाली खाली कराने में सफल नहीं हो सके।इस बात से नाराज चीमा ने राज्यपाल के समक्ष प्रदर्शन करने के लिए राजभवन के लिए प्रस्थान किया।संघ शासित प्रदेश के प्रशासक होने के नाते बडनोर यहां पुलिस समेत प्रशासनिक व्यवस्था के प्रमुख हैं।चीमा ने कहा, "चंडीगढ़ पुलिस के व्यवहार से मैं दुखी हूं। अगर इस तरह की स्थिति का सामना एक कैबिनेट मंत्री कर सकता है, तो आप आम लोगों की पीड़ा की कल्पना कर सकते हैं।"चीमा ने अपना धरना केवल तब खत्म किया जब राज्यपाल ने पुलिस महानिरीक्षक तेजिंदर लूथरा को बुलाया और इस मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया।इस मुद्दे पर टिप्पणी करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपलब्ध नहीं थे।

 

Tags: Dr Daljit Singh Cheema , PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD