Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आप सरकार संग मिल-बैठकर सुलझाएंगे विवाद : अनिल बैजल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Dec 2016

Last updated on: Dec 31, 2016, 00:00 IST

दिल्ली के उपराज्यपाल का कार्यभार संभालने के तुरंत बाद आईएएस अनिल बैजल ने शनिवार को कहा कि उनके कार्यालय और निर्वाचित सरकार के बीच टकराव का हल निकालने के लिए वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक करेंगे। पद की शपथ लेने के बाद बैजल ने संवाददाताओं से कहा कि वह मुद्दे पर अटकल नहीं लगाएंगे, बल्कि सच्चाई जानने के बाद ही कोई कदम उठाएंगे।उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि वे (आम आदमी पार्टी के साथ संबंध) किस तरह सुधरेंगे और यह होगा या नहीं। हम साथ बैठेंगे और तय करेंगे किस तरह आगे बढ़ा जाए।"

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में केंद्रीय गृह सचिव रहे बैजल ने कहा कि दिल्ली में पेश आ रही समस्याओं को वह सुलझाने का प्रयास करेंगे।इस बीच, केजरीवाल ने भी उम्मीद जताई है कि उन्हें बैजल का सहयोग मिलेगा, ताकि वे दिल्ली के विकास के लिए काम कर सकें।

उन्होंने कहा, "पिछले कुछ महीनों से दिल्ली के ज्यादातर काम ठप पड़े हैं। हम उम्मीद जताते हैं कि आने वाले दिनों में हम रुके हुए कार्यो को उसी रफ्तार से फिर से शुरू करने में सक्षम होंगे, जिस रफ्तार से उसे पहले अंजाम दे रहे थे।"बैजल से पहले नजीब जंग दिल्ली के उपराज्यपाल थे, जिन्होंने 22 दिसंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। आप सरकार के फरवरी, 2015 में शपथ ग्रहण के बाद से ही जंग तथा केजरीवाल व उनके मंत्रियों के बीच हमेशा ठनी रही। इसकी वजह यह रही कि सरकार के हर फैसले पर जंग रोक लगाते रहे। उनके पास सरकार की 400 से ज्यादा फाइलें कई महीनों से लंबित पड़ी हैं।मुख्यमंत्री केजरीवाल के मुताबिक, जंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस एजेंडे पर काम कर रहे थे कि दिल्ली सरकार को काम नहीं करने देना है, आप सरकार को विफल साबित करना है।जंग ने दिल्ली सरकार द्वारा लिए गए फैसलों से संबंधित 400 फाइलों की समीक्षा के लिए सितंबर में शुंगलू कमेटी का गठन किया था। 

 

Tags: Anil Baijal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD