Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मोहल्ला क्लिनिक से स्कूलों तक, आप सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Mar 2017

Last updated on: Mar 06, 2017, 00:00 IST

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत करते हुए सोमवार को उप राज्यपाल अनिल बैजल ने बीते दो वर्षो के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की मोहल्ला क्लीनिक से लेकर नए स्कूलों के निर्माण की उपलब्धियों की चर्चा की। बीते साल दिसम्बर में दिल्ली का उप राज्यपाल बनने के बाद बैजल का विधानसभा को यह पहला संबोधन था।मुख्य रूप से स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बैजल ने कहा कि उनकी सरकार ने स्कूलों में 8,000 नई कक्षाओं व 20 नए स्कूलों का निर्माण कार्य शुरू किया था, जिनमे से 14 स्कूलों का निर्माण पूरा हो चुका है।

मोहल्ला क्लीनिक पहल के बारे में उन्होंने कहा कि 100 मोहल्ला क्लीनिक बन चुके हैं और अगले छह माह में इसकी संख्या बढ़कर 1,000 हो जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि अगले एक साल में 122 पॉली क्लीनिकों का काम भी पूरा हो जाएगा।

बैजल ने कहा, "दिल्ली के लोगों को मिलने वाली स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं में सुधार के लिए उनकी सरकार संपूर्ण प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।"अपने 25 मिनट के भाषण के दौरान उप राज्यपाल ने शहर के मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी की भी चर्चा की।पिछले सप्ताह, बैजल ने केजरीवाल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के न्यूनतम मजदूरी 37 फीसदी बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।दिल्ली जल बोर्ड के बारे में चर्चा करते हुए बैजल ने कहा कि 1,175 अनधिकृत कॉलोनियों में पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाई गईं हैं।उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक परिवार को हर महीने 20,000 लीटर पानी मुफ्त में मुहैया करा रही है।बैजल ने कहा कि सरकार ने दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण को मंजूरी दे दी है, जो साल 2021 में पूरा हो जाएगा।उन्होंने कहा, "तीसरे चरण से दिल्ली मेट्रो का संचालित नेटवर्क 179 किलोमीटर से 330 किलोमीटर हो जाएगा।"

 

Tags: Anil Baijal , Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD