Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम के तहत पंजाब में नोटबंदी विरोधी मुहिम चलाने का ऐलान

आशा कुमारी ने मोदी से बगैर शर्त माफी मांगने, प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने को कहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Dec 2016

Last updated on: Dec 30, 2016, 00:00 IST

नोटबंदी-विरोधी कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तरीय मुहिम के तहत ए.आई.सी.सी. महासचिव पंजाब मामलों की इंचार्ज आशा कुमारी द्वारा शुक्रवार को मोदी से बगैर शर्त माफी मांगने व नोटबंदी के चलते प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिए जाने की मांग करते हुए, राज्य में उक्त मुद्दे पर मुहिम शुरू करने का ऐलान किया।यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए आशा कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हालात के स्थिर होने के लिए नोटबंदी से पहले 50 दिन मांगे थे, लेकिन स्थिरता से कोसों दूर, चीजें बद से बदतर होती गईं।उन्होंने कहा कि इन 50 दिनों के खत्म होने के बाद, सांसद व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल के नेतृत्व वाली विशेष कमेटी द्वारा शुरू की राष्ट्रीय स्तरीय मुहिम के हिस्से के तहत कांग्रेस ने नोटबंदी के खिलाफ सड़कों पर उतरने का फैसला लिया है। ए.आई.सी.सी की इस कमेटी के अन्य सदस्यों में वरिष्ठ पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला व ऑस्कर फर्नांडिस भी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नोटबंदी के मुद्दे पर ब्लॉक स्तर तक जाएगी व 2 जनवरी को पूरे देश में जिलास्तर पर पत्रकार वार्ताएं आयोजित की जाएंगी।यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस को नोटबंदी से फायदा होगा, आशा कुमारी ने कहा कि सवाल किसी को फायदा होने का नहीं है, बल्कि भारत के लोगों को होने वाली परेशानी का है और इसे पार्टी किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी।

आशा कुमारी ने कहा कि नोटबंदी की प्रक्रिया में यहां तक कि आर.बी.आई को भी सीमित कर दिया है और लेनदेन में 15.2 लाख करोड़ रुपए की करंसी का चलन होने के बावजूद बैंकों ने अभी तक 17 लाख करोड़ रुपए जमा कर लिए हैं। इससे साफ इशारा मिलता है कि बैंकों ने जाली करंसी को भी जमा कर लिया है। उन्होंने कहा कि बाजार से 86 प्रतिशत करंसी को बाहर करते हुए, मोदी ने 1 प्रतिशत काले धन वालों को टारगेट करने का दावा करके देश के 99 प्रतिशत ईमानदार व मेहनती लोगों को निशाना बनाया है और देश को आर्थिक अराजकता की ओर धकेलते हुए विकास को स्थिरावस्था में ला दिया है।इस दिशा में भारत के गरीब, किसान, मजदूर, दुकानदार, छोटे बिजनेस, मिडल क्लास व खासतौर पर पूरा असंगठित क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। आशा कुमारी ने नोटबंदी की प्रक्रिया को भारत का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया, जिसमें आर.एस.एस व भाजपा के लोगों ने नोटबंदी के कदम से पहले देशभर में सैंकड़ों करोड़ों रुपए की संपत्तियां खरीदी थीं।उन्होंने खुलासा किया कि वास्तव में कांग्रेस ने इनमें से कई संपत्तियों की जानकारी रिलीज की है और मोदी व भाजपा अध्यक्ष से बीते एक साल के दौरान भाजपा व आर.एस.एस. द्वारा खरीदी गई संभी संपत्तियों की जानकारियां सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिरला व सहारा से पैसे प्राप्त करने संबंधी दस्तावेज सामने आने के बाद खुद मोदी की विश्वसनियता पर शक के बादल छाने लगे हैं।

आशा कुमारी ने कहा कि कांग्रेस भारत की जनता की तरफ से बिना किसी देरी से नकदी निकालने पर सभी पाबंदियां हटाए जाने की मांग करती है और तब तक सभी खाता धारकों को 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर दिया जाना चाहिए।इसी तरह, खाद्य सुरक्षा एक्ट के तहत जन वितरण प्रणाली के तहत बांटे जाने वाले राशन का रेट एक साल तक आधा किया जाना चाहिए, किसानों को सभी रबी की फसलों के लिए एम.एस.पी व उसके ऊपर 20 प्रतिशत का एकमुश्त विशेष बोनस दिया जाना चाहिए।पार्टी ने नोटबंदी के चलते महिलाओं को हुई भारी परिशानी का मुआवजा देते हुए, प्रत्येक बी.पी.एल परिवार से कम-से-कम एक महिला के खाते में 25000 रुपए जमा करवाने की भी मांग की है। इसके अलावा, एक साल तक मनरेगा के तहत गारंटिड काम के दिनों व दिहाड़ी को दोगुणा किया जाना चाहिए और सरकार को 8 नवंबर, 2016 के बाद से अपनी नौकरियां खो चुके सभी लोगों की पहचान करने व उनकी जानकारी दर्ज करने हेतु विशेष मुहिम चलानी चाहिए व उन्हें 31 मार्च, 2017 तक न्यूनतम मजदूरी दर पर मुआवजा मुहैया करवानी चाहिए।आशा कुमारी ने कहा कि कांग्रेस सभी छोटे दुकानदारों व बिजनेसों को आयकर व बिक्री कर पर 50 प्रतिशत छूट दिए जाने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को इस छूट से राज्य सरकारों को होने वाले वित्तीय नुक्सान का मुआवजा भी देना चाहिए।आशा कुमारी ने कहा कि कांगे्रस पार्टी द्वारा पूछे गए पांच सवालों पर मोदी से श्वेत पत्र मांगती है। 

इस दौरान उन्होंने उन पांच सवालों का दोहराया, जो हैं: 

1. 8 नवंबर, 2016 से कितना काला धन सामने आया है?

2. नोटबंदी के चलते राष्ट्र को कितना आर्थिक नुक्सान हुआ है? नीति के ऐलान के बाद से कितनी नौकरियों व अजीविका का नुक्सान हुआ है?

3. नोटबंदी के चलते कितनी जिंदगियां गई हैं? क्यों सरकार ने मृतकों के परिवारों को कोई मुआवजा नहीं दिया है?

4. नोटबंदी को लागू करने से पहले क्या सलाह-मशवरा व तैयारियां की गई थीं? क्यों लोगों पर ऐसी कठोर नीति थोपने से पहले माहिरों, अर्थशास्त्रियां या आर.बी.आई से सलाह नहीं की गई?

5. क्या सरकार के पास 8 नवंबर, 2016 से पहले बैंकों में 25 लाख या उससे अधिक नकदी जमा करवाने वाले सभी लोगों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थाओं के नाम हैं?

 

Tags: Punjab Congress , KANG

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD