Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हाईकोर्ट के वकील विशाल गर्ग नरवाना बने आवाज-ए-हिंदुस्तान के चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष : वीरेश शांडिल्य

देश के 29 राज्यो में 31 जनवरी तक बना दिए जाएंगे आवाज ए हिंदुस्तान के प्रदेशाध्यक्ष,4 राज्यो में होने वाले चुनाव में साफ और देश को मजबूत करने की सोच रखने वाले उम्मीदवारों को देंगे समर्थन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 28 Dec 2016

Last updated on: Dec 28, 2016, 00:00 IST

वरिष्ठ एडवोकेट एसके गर्ग नरवाना के बड़े बेटे एडवोकेट विशाल गर्ग नरवाना को आवाज-ए-हिंदुस्तान संग़ठन का चंडीगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया । विशाल गर्ग नरवाना की नियुकित आज आवाज-ए-हिंदुस्तान संग़ठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने की और विशाल गर्ग को पुष्पमाला पहनाकर नियुक्ति पत्र सौंपा l आवाज-ए-हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अधयक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि उनका संग़ठन गैर राजनितिक है इस संग़ठन का उद्देश्य देश में आतंकवाद के खिलाफ मुहिम,राजनितिक आतंकवाद,नार्को आतंकवाद,आर्थिक आतंकवाद है l उन्होंने कहा कि देश को नशा मुक्त बनाना उनकी अहम मुहिम होगी क्योंकि ये आतंकवाद से भी खतरनाक है और देश का युवा नशे ने बर्बाद कर दिया । शांडिल्य ने कहा आज एडवोकेट विशाल गर्ग नरवाना को अहम जिम्मेवारी दी और इनको चंडीगढ़ की कार्यकारिणी बनाने का अधिकार भी दिया साथ ही शांडिल्य ने कहा कि हरियाणा,चंडीगढ़ का आवाज-ए हिंदुस्तान के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त कर दिए है और 27 राज्यो के प्रधान 31 जनवरी तक बना दिये जायेंगे ।

आवाज-ए-हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि इस देश को आतंकवाद मुक्त बनाने को लेकर संग़ठन अहम फैसले लेगा और 4 जनवरी 2017 को विशाल गर्ग के निवास पर बैठक होगी और बैठक में पंजाब,यूपी,उत्तराखंड,और हिमाचल के चुनावो में जो पार्टी ईमानदार और देश की एकता अखंडता को मजबूत बनाने वाले उम्मीदवारो को टिकटें देगी आवाज-ए-हिंदुस्तान उन पार्टियों के पक्ष में प्रचार करेगा । वही शांडिल्य ने कहा कि 26 दिसम्बर को मोदी सरकार शहीद बाबा जोरावर और फ़तेह सिंह के बलिदान दिवस को राष्ट्रीय बाल दिवस में मनाए क्योंकि उन्होंने 7 और 9 साल की उम्र में मुगलो के कहने से धर्म परिवर्तन नहीं किया और 26 दिसम्बर को सरहिंद के सूबेदार वाजिद खान ने दोनों साहबजादों को दीवार में चुनवा दिया इसको लेकर संग़ठन मोदी के नाम राज्यपाल पंजाब हरियाणा को ज्ञापन देगे और देश में मुहीम छेड़ेंगे और वही उनका संग़ठन देश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहिम छेड़ेगा और मोदी जी को मिलेगा ये मुलाकात 31 जनवरी के बाद होगी । शांडिल्य ने कहा बेटी भूर्ण में मरनी बंद हो जायेगी यदि केंद्र और राज्य सरकारे बेटी की शिक्षा पूरे देश में मुफ्त करने का कानून बना दें और शादी के वक्त केन्द और राज्य सरकारे साढ़े पांच साढ़े पांच लाख यानी 11 लाख की आर्थिक मदद करे तो भ्रूण में बेटी मरनी बंद हो जायेगी ना ही बेटी बचाओ के लिए करोड़ों रूपए विज्ञापनों पर खर्च होंगे । इस मौके पर संग़ठन के हरियाणा के प्रधान कुलवंत सिंह मानकपुर,चंडीगढ़ के प्रभारी लखविन्द्र सिंह साधापुर मौजूद थे । यह जानकारी आज आवाज़-ए-हिंदुस्तान के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई l

 

Tags: Viresh Shandilya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD