Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

जगमीत सिंह बराड़ पर भरोसा व्यक्त करते हुए और आप नेता टी.एम.सी में शामिल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Dec 2016

Last updated on: Dec 27, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के वरिश्ठ नेतृत्व द्वारा तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन के मुद्दे पर बंटने से एक दिन बाद पंजाब में पार्टी के एक संस्थापक सदस्य सहित और आप नेता पार्टी को छोड़कर जगमीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में टी.एम.सी में शामिल हो गए।आज इससे पहले चंडीगढ़ में हुई बैठक के उपरांत दो वरिश्ठ आप नेता गुरमेल सिंह व मनप्रीत सिंह बड़ी संख्या में अपने साथियों सहित टी.एम.सी में शामिल हो गए।मनप्रीत पंजाब में आप के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और उन्होंने मोहाली में मिशन विस्तार के लिए पार्टी का नेतृत्व किया था, जबकि गुरमेल सिंह गढ़शंकर में आप का दान के इंचार्ज थे। ये शमूलियतें जमीनी स्तर पर व आप नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनावों में टी.एम.सी के साथ गठबंधन के हक में बढ़ रहे विचारों की ओर इशारा करती हैं।

यहां जारी एक बयान में, पूर्व आप नेताओं ने कहा कि हमने टी.एम.सी में शामिल होने के लिए आप को छोड़ दिया है, क्योंकि हमें लग रहा था कि पार्टी के विचारों व सिद्धान्तों पर समझौता कर लिया गया है और उस आंदोलन को कुछ लोगों के विशेश हितों व निजी उम्मीदों ने कब्जा लिया है। उन्हें विश्वास है कि ममता बैनर्जी व जगमीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में हमारा पंजाब को एक स्वच्छ व विकासशील सरकार देने का सपना पूरा होगा।जगमीत बराड़ ने उक्त नेताओं के विचारों का स्वागत करते हुए कहा कि वह गुरमेल व मनप्रीत और सभी वचनबद्ध वलंटियरों का खुली बाहों से स्वागत करते हैं, जिन्होंने टी.एमम्सी पर विश्वास जताया है और वायदा करते हैं कि जिन विचारों व मूल्यों के लिए उन्होंने दिन-रात काम किया, उन पर कभी भी समझौता नहीं किया जाएगा। 

उन्हें बनता सम्मान दिया जाएगा और उनकी आवाज को सही मंच मिलेगा।उन्होंने कहा कि टी.एम.सी तेजी से समान विचारधारा वाले लोगों के लिए एक सांझा मंच बनती जा रही है, जो पंजाब में असली बदलाव लाने हेतु मिलकर काम करना चाहते हैं।बराड़ ने यह भी पुश्टि की कि उन्होंने संभावित उम्मीदवारों की एक सूची 26 दिसंबर को दिल्ली में पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि यह गठबंधन होगा और आप का राश्ट्रीय नेतृत्व कुछ लोगों द्वारा थोड़े वक्त की व्यक्तिगत उम्मीदों व असुरक्शा के चलते पंजाब से राजवादशाही व परिवारवाद को जड़ से खत्म करने की सांझी कोशिशों को नाकाम करने की इजाजत नहीं देगी। पंजाब के भविश्य के लिए लडऩे को इच्छुक प्रत्येक व्यक्ति के लिए टी.एम.सी के दरवाजे खुले हैं।

उन्होंने अंत में कहा कि हमारा एक सांझा उद्देश्य है और सांझी विचारधारा है, ऐसे में समय की जरूरत है कि हमें मिलकर काम करना चाहिए व जहां दूसरा पक्श कमजोर है, उसे मजबूती देनी चाहिए। मु_ी बंद रहे तो ताकत बढ़ती है।इस शमूलियत समारोह में मौजूद एक वरिश्ठ टी.एम.सी नेता ने पुश्टि की कि पार्टी सभी संभावित उम्मीदवारों को चुन रही है, ताकि जल्द ही गठबंधन न होने पर पार्टी आगामी दिनों में उम्मीदवारों की पहली सूची घोशित कर सके।इस अवसर पर पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक डा. हरबंस लाल, टी.एम.सी के युवा नेता गौतमबीर सिंह व अमरजीत सिंह और हाल ही में शामिल हुए पूर्व आप नेता जशनदीप सिंह व बलजीत सिंह भी मौजूद रहे।

 

Tags: Jagmeet Singh Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD