Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज

 

मैं डोनाल्ड ट्रंप को हरा देता : बराक ओबामा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 27 Dec 2016

Last updated on: Dec 27, 2016, 00:00 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का कहना है कि अगर राष्ट्रपति के तीसरे कार्यकाल का चुनाव लड़ने की इजाजत होती और वह चुनाव लड़ते तो डोनाल्ड ट्रंप को हराने के लिए पर्याप्त समर्थन जुटा लेते। ओबामा ने 'सीएनएन' को दिए साक्षात्कार में कहा, "मुझे विश्वास है कि यदि मैं दोबारा चुनाव लड़ता तो मुझे अमेरिकी लोगों की बहुसंख्या का समर्थन मिलता।"एफे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ओबामा ने कहा कि देशभर के कई लोग उनकी सोच को सही मानते हैं और इसमें उनके विरोधी भी शामिल हैं।ओबामा ने कहा कि रिपब्लिकन सिर्फ लोगों को बांटने में व्यस्त रहते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप की जीत का अर्थ यह नहीं है कि 'एक सहिष्णु, विविध और खुले अमेरिका' का सपना असफल हो गया है।

ओबामा ने कहा कि वह अपनी छोटी बेटी की हाईस्कूल की शिक्षा पूरी होने तक वाशिंगटन में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद से हटने के बाद खुद को अधिक सक्रिय नहीं रखेंगे लेकिन महत्वपूर्ण मुद्दों पर बोलना बंद नहीं करेंगे क्योंकि वह देश के नागरिक हैं और यह उनका कर्तव्य है।आठ नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को निर्वाचक मंडल मतदान प्रणाली में हरा दिया था, हालांकि हिलेरी को 30 लाख अधिक वोट मिले थे। ट्रंप 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

 

Tags: Barack Obama

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD