Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

राजनाथ सिंह ने भारत-बांग्लादेश सीमा को सुरक्षित करने की प्रतिबद्धता दोहराई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 26 Dec 2016

Last updated on: Dec 26, 2016, 00:00 IST

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा को सुरक्षित करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए इस बात पर जोर दिया कि सरकार असम के मूल निवासियों को संवैधानिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। एक दिन के दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे राजनाथ सिंह ने पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। गृह मंत्री एक प्रमुख मीडिया कंपनी द्वारा यहां आयोजित अचीवर्स अवॉर्ड 2016 में भी हिस्सा लेने आए हुए हैं।राजनाथ ने कहा, "भारत-बांग्लादेश जमीन अदला-बदली समझौते के तहत भारत व बांग्लादेश के बीच जमीनों की अदला-बदली के मुद्दे पर असम में काफी प्रदर्शन हुए हैं। तब हमारी सरकार ने कड़े कदम उठाए, जिसका नतीजा अब सामने है। पड़ोसी देश लगभग सभी मुद्दों पर भारत के साथ खड़ा है। यहां तक कि आतंकवाद के मुद्दे पर भी बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत का समर्थन कर रहा है।"उन्होंने कहा, "हमारी सरकार 223.7 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। अगले एक से डेढ़ साल के भीतर हम संपूर्ण सुरक्षा कार्य पूरा करना चाहते हैं। जहां बाड़ लगाने की जरूरत है, वहां हम इसे लगाने जा रहे हैं और जहां सेंसर जैसी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने की जरूरत है, हम उसका इस्तेमाल करने जा रहे हैं, ताकि अंतर्राष्ट्रीय सीमा की पूरी तरह सुरक्षा हो।"

मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल तथा उनके मंत्रिमंडल की प्रशंसा करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने असम में विदेशियों के लिए न्यायाधिकरण की संख्या 35 से 100 करने के लिए कदम उठाए हैं और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजेंस को आधुनिक करने को प्राथमिकता दी है।राजनाथ ने कहा कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक सांप्रदायिक पार्टी के रूप में जानी जाती थी, लेकिन वह छवि अब पूरी तरह धुल चुकी है। उन्होंने कहा, "अगर भाजपा एक सांप्रदायिक पार्टी होती, तो उसे लोकसभा में स्पष्ट जनादेश नहीं मिला होता।"उन्होंने कहा कि भाजपा असम में भी सत्ता में आने में सफल रही, लेकिन इस सरकार के समक्ष अभी कई चुनौतियां हैं।गृहमंत्री ने कहा, "असम में व्यवस्था तथा प्रशासनिक प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। सरकार की कार्यप्रणाली में भी रचनात्मक एवं प्रक्रियात्मक बदलाव की जरूरत है। भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने के लिए मुख्यमंत्री ने कई कदम उठाए हैं और मुझे इस बात की खुशी है कि सरकार लोगों का दिल जीतने में सफल रही है।"

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD