Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

शिक्षा मंत्री ने पंजाबी भाषा की ऑन लाईन शिक्षा देने वैबसाईट लांच की

पंजाब से बाहर बैठे देश-विदेश में बैठे पंजाबियों को सिखाने के लिए अहम रोल निभाएगी वैबसाईट : डा.दलजीत सिंह चीमा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 26 Dec 2016

Last updated on: Dec 26, 2016, 00:00 IST

पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री डा.दलजीत सिंह चीमा ने आज पंजाबी भाषा की ऑन लाईन शिक्षा देने वैबसाईट लांच की है। यह वैबसाईट (www.elearnpunjabi.com और www.elearnpunjabi.in ) पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के  सहयोग से बनाई है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डा. चीमा ने कहा कि यह वैबसाईट पंजाब से बाहर देश-विदेश में रह रहे पंजाबियों को घर बैठे पंजाबी सिखाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाबी सूबे की 50वीं वर्षगांठ के समागमों दौरान शिक्षा विभाग की तरफ से इस वैबसाईट को बनाने का वायदा किया गया था जिसे आज बोर्ड की तरफ से पंजाबी यूनिवर्सिटी के सहयोग से बनाने के बाद लांच किया गया है। यह वैबसाईट पंजाबी सूबे की 50वीं वर्षगांठ को समर्पित है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से पंजाबी भाषा को नौकरी के लिए अनिवार्य बनाने के कारण यह वैबसाईट पंजाब से बाहर के  निवासियों के लिए भी बहुत सहायक होगी जो पंजाब राज्य नौकरी के इच्छुक हैं। आज छोटे साहिबजादे और माता गुजर कौर जी का शहादत दिवस है और ऐसे ऐतिहासिक अवसर पर पंजाबी भाषा को देश व विदेशों में सिखाने के  लिए अहम, यह वैबसाईट जारी की जा रही है।  

डा. चीमा ने कहा कि पंजाबी सूबे की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर शिक्षा बोर्ड ने ‘धरत पंजाब’ पुस्तक जारी की गई थी और आज वैबसाईट जारी की गई है। उन्होंने बोर्ड अधिकारियों से कहा कि इस वैबसाईट को समय समय पर अप्पडेट किया जाये और ऑनलाइन परिक्षा लेने की व्यवस्था भी शुरू की जाये जिससे ऑनलाइन कोर्स करने वालों को स्वयं मुल्यांकन करने का अवसर मिल सके । उन्होंने पंजाबी यूनिवर्सिटी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया, जिसके एजुकेशन मल्टीमीडिया रिर्सच सैंटर और पंजाबी भाषा प्रौद्यौगिकी शोध केंद्र का विशेष योगदान रहा और यह कार्य डा. गुरप्रीत लहल के  नेतृत्व में नीचे हुआ। उन्होंने बोर्ड और शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि इस वैबसाईट के  प्रयोग व उपयोग संबंधी कार्यशालाएं आयोजित की जाएं और एजूसेट के माध्यम से भी लोगों को दिखाया जाये।पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के उप कुलपति डा. जसपाल सिंह ने कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी पंजाबी भाषा, साहित्य और संस्कृति को प्रफुल्लित करने के लिए वचनबद्ध है और इस दिशा में 10 विभाग काम कर रहे हैं। यह ऐतिहासिक कार्य शिक्षा मंत्री डा. चीमा की प्रेरणा स्वरूप हुआ है। उन्होंने कहा कि हर भाषा की अपनी अहमीयत है परन्तु मातृभाषा का पृथक स्थान है।  

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन स. बलबीर सिंह ढोल ने प्रत्येक का धन्यवाद करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री की तरफ से ऑन लाईन परीक्षा के दिए गए सुझाव को अमल में लाने बोर्ड कार्य करेगा। इस अवसर पर पंजाबी यूनिवर्सिटी की तकनीकी टीम की तरफ से बड़ी स्क्रीन पर वैबसाईट की कार्यप्रणाली को वीडियो के माध्यम से दिखाया गया और विभिन्न स्लाईड शो से इसके अलग- अलग कामों और इसके प्रयोग करने की  विधि बताई। वैबसाईट से पंजाबी भाषा को सिखाने आडियो वीडियो की भी सहायता ली गई है।इस अवसर पर डायरेक्टर जनरल स्कूल शिक्षा श्री प्रदीप अग्रवाल, बोर्ड के  वाइस चेयरमैन श्री सुरेश कुमार टंडन, सचिव श्री जनर राज महरोक, डायरेक्टर (अकादमिक) श्रीमती मनजीत कौर, डायरेक्टर (कंप्यूटर) श्रीमती नवनीत कौर गिल, डी. पी. आई. (एलिमेंट्री शिक्षा) श्री इन्द्रजीत सिंह, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के डा. जोगिन्द्र सिंह और डा. गुरमीत सिंह मान भी उपस्थित थे।  

 

Tags: Dr Daljit Singh Cheema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD