Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

जगमीत सिंह बराड़ ने मोगा में टी.एम.सी का कार्यालय खोला; एक सप्ताह में पांचवां ऑफिस

भगवंत मान के बयान को गैर-तजुर्बेकार बताकर खारिज किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगा , 23 Dec 2016

Last updated on: Dec 23, 2016, 00:00 IST

टी.एम.सी अध्यक्ष व पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ ने मोगा में पार्टी के कार्यालय का उदघाटन किया। यह एक सप्ताह से भी कम समय में राज्य में टी.एम.सी के पांचवें कार्यालय की शुरूआत है, जो जगमीत बराड़ द्वारा आगामी 2017 विधानसभा चुनावों में टी.एम.सी को एक अहम प्रतियोगी बनाने की दिशा में कदम है।इस समारोह में टी.एम.सी के 11 जिला कोआर्डीनेटर व कोर कमेटी सदस्य शामिल हुए। समारोह के बाद उन्होंने अपने समर्थकों सहित मोगा के मुख्य बाजार में एक प्रतीकात्मक मार्च निकाला और रोचक बात रही कि मार्च में बड़ी तादात में आप के लोकल वलंटियर भी शामिल हुए।उन्होंने प्रत्येक जिले में कार्यालय खोलने संबंधी अपनी योजनाओं व उसके बाद संगठन को बलाक समिति व पंचायत स्तर पर बढ़ाने का अपना कार्यक्रम दोहराया। उन्होंने कहा कि आज टी.एम.सी पंजाब के राजनीतिक विचार में सबसे अगली कतारों में है और एक साफ व ईमानदार विकल्प के रूप में इसके हर उस व्यक्ति के लिए पारदर्शिता के साथ द्वार खुले हैं, जो भ्रष्टाचार, नशों व वंशागत राजनीति के विरूद्ध है और उसमें पंजाब की सेवा करने का जज्बा है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में हमारा ढांचा और मजबूती से बढ़ेगा।उन्होंने आप सांसद भगवंत मान के उस बयान को गैर तजुर्बेकार व असुरक्षित बताकर खारिज किया कि आप टी.एम.सी के साथ गठबंधन नहीं करेगी, जिस पर बराड़ ने कहा कि वह पंजाब में आप के निर्णायकों के संपर्क में हैं और आखिरी फैसला ममता जी व अरविंद केजरीवाल द्वारा जल्द ही लिया जाएगा। उनका हर किसी को सुझाव है कि वे इनके प्रचारों पर ध्यान न दें और अनियमित टिप्पणियां करने से बचें।

इस अवसर पर उन्होंने कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से सवाल किया और कहा कि वह सुखबीर के साथ डील के बाद कमजोर उम्मीदवार दे रहे हैं और अब बाकियों के ऐलान में देरी कर रहे हैं। क्या वह लंबी व लाहौर से मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं या फिर दिल्ली में भड़कने को तैयार विद्रोह का सामना करने से डर रहे हैं? वह पटियाला से भाग गए, अमृतसर से भाग गए और अब टिकटों के आबंटन में उन्हें रास्ता नहीं मिलता, तो वह चुनावों से भी भाग जाएंगे।बराड़ ने कहा कि कैप्टन द्वारा कांग्रेस के अकालीकरण में आतंकवाद से प्रभावित व कांग्रेस के विचारों पर खड़े होने वाले परिवारों को खुलेआम खुड्डे लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि टी.एम.सी के द्वार सभी वफादार परिवारों के पंजाबियों के लिए खुले हैं। बादल के साथ कैप्टन की गुप्त डीलों के खुलेआम विद्रोह से कांग्रेस में धमाका होगा और आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में कांग्रेसी टी.एम.सी में शामिल होंगे।इस दौरान अपने पुराने लहजे में उन्होंने बादल परिवार के बारे में कहा कि अब्दाली ने पंजाब को इतना नहीं लूटा होगा, जितना इस पाखंडी परिवार ने लूटा है, इन्होंने किसानों को तबाह कर दिया, उनके बेटों को जहर व नशे दिए और अब ये तैरती बसों व बंद पड़े एयरपोर्टों के साथ लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हरसिमरत के बॉस मोदी के वायदे के मुताबिक अच्छे दिन कहां हैं? सुखबीर के कहे मुताबिक जेतली के पैसों के ट्रक कहां हैं? इसी तरह, फरार हो चुके गैंगस्टर कहां हैं?

 

Tags: Jagmeet Singh Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD