Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वानिकी क्षेत्र के प्रति गंभीर और प्रतिबद्ध हों : अनिल माधव दवे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Dec 2016

Last updated on: Dec 18, 2016, 00:00 IST

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल माधव दवे ने युवा वन अधिकारियों से वानिकी क्षेत्र के प्रति गंभीर और प्रतिबद्ध होने का आग्रह करते हुए जोर दिया कि व्यवस्था को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए जहां तक संभव हो वित्तीय लेनदेन नकदी रहित अथवा कम नकदी में होना चाहिए। उत्तराखंड के देहरादून में शनिवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) में भारतीय वन सेवा के 2016-2018 बैच के अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपने उद्घाटन संबोधन में मंत्री ने यह भी संकेत दिया है कि सभी गतिविधियों को डिजिटल बनाने की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए। इसके पश्चात, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) की अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों की आजीविका और आर्थिक स्थिति को बढ़ाने देने के लिए ध्यान अनुसंधान पर केन्द्रित होना चाहिए ताकि लोगों को और अधिक विकसित करते हुए जंगलों के बाहर वृक्ष लगाने के प्रेरित किया जा सके।एफआरआई के बोर्ड रूम में आईसीएफआरई (अनुसंधान) के महानिदेशक डॉ जी. एस. गोराया और आईसीएफआरई के उपमहानिदेशक डॉ. शशि कुमार द्वारा परिषद की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर एक प्रस्तुति दी गई। 

मंत्री ने संग्रहालयों का भी दौरा करके वन उत्पादों, गैर लकड़ी वन उत्पादों और एफआरआई के कीट विज्ञान संग्रहालयों की भी जानकारी ली। एफआरआई की निदेशक डॉ सविता ने वन उत्पाद विभागों के प्रमुखों के साथ इन संग्रहालयों में रखे गए विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी। मंत्री ने संग्रहालयों के रखरखाव की स्थिति पर प्रसन्नता जताते हुए संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नमूनों के संग्रह और विशेष रूप से विभिन्न देशों की मूल लकड़ी की प्रजातियों के विशाल संग्रह को देखकर वे प्रभावित हुए हैं। हालांकि उन्होंने इस संग्रहालय को आगंतुकों के लिए इस अनमोल संग्रह और वानिकी विज्ञान के बारे में अधिक जानकारी देने और इसके महत्व पर शोध करने की जरूरत पर बल दिया।अनिल माधव की यह किसी भी पहाड़ी राज्य की पहली आधिकारिक यात्रा है। दवे 16 दिसंबर को चार दिवसीय यात्रा पर देहरादून पहुंचे। इस अवसर पर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव ए.एन.झा, मंत्रालय के महानिदेशक, वन एवं विशेष सचिव डॉ एस.एस.नेगी और एमओईएफसीसी के अलावा वन अनुसंधान संस्थान, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों भी उपस्थित थे।

 

Tags: Anil Madhav Dave

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD