Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

अर्थव्यवस्था में कम नकदी पारदर्शिता लाएगी : राजीव प्रताप रूडी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 16 Dec 2016

Last updated on: Dec 16, 2016, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने प्रधानमंत्री की कैशलेस अर्थव्यवस्था पर जोर देने का स्वागत करते हुए कहा कि कम नकदी पारदर्शिता लाएगी। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री रूडी ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "केंद्र सरकार के हिस्से के रूप में हम पूरी तरह कटिबद्ध हैं और हमें हमारे प्रधानमंत्री पर गर्व है, जिन्होंने देश में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की शुरुआत की है। देश के आम आदमी ने केंद्र सरकार के रुख का स्वागत किया है, क्योंकि वे समझते हैं कि कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था ज्यादा पारदर्शी तथा प्रभावी होती है।"संसद में शीतकालीन सत्र के दौरान लगातार बाधित होती कार्यवाही पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस हंगामे की वजह विपक्षी पार्टियों की बौखलाहट है।

उन्होंने कहा, "यह कहना गलत है कि सत्तारूढ़ पार्टी चर्चा से भाग रही है। हम पहले दिन से ही चर्चा के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री के फैसले को आम आदमी का समर्थन देखकर विपक्ष बौखला गया है।"केंद्र सरकार की रिकगनिशन ऑफ प्रायर लर्निग प्रोग्राम के तहत सुनारों को प्रमाणित करने वाले राष्ट्रीय कौशल विकास परिषद (एनएसडीसी) तथा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा, "देश में 35 लाख सुनार हैं, लेकिन इससे पहले कोई भी उनके कौशल को मान्यता देने आगे नहीं आया।"उन्होंने कहा कि भारत के कौशल विकास पहल की राह में यह प्रमाणीकरण एक कीर्तिमान है।

 

Tags: Rajiv Pratap Rudy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD