Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नितिन गडकरी ने 'बेकार वस्तुओं को धन में बदलने' का आह्वान किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Dec 2016

Last updated on: Dec 15, 2016, 00:00 IST

इंडिया हेल्थ एंड वेल्थ के तीसरे संस्करण तथा पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ गुरुवार को दिल्ली में हुआ। इसमें मंत्रियों, फिल्मी कलाकारों, चिकित्सकों, उद्योग क्षेत्र के अग्रणी हस्तियों तथा गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। केन्द्रीय पथ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपने मुख्य भाषणमें हवा, पानी और भोजन की गिरती गुणवत्ता तथा हमारे स्वास्थ्य पर पड़ने वाले उनके दुष्प्रभावों की गंभीर समस्याओं की ओर ध्यान खींचते हुए चीजों को बेहतर बनाने के लिए ठोस समाधान विकसित किए जाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा, "ज्यादा जरूरी यह है कि उपचारात्मक स्वास्थ्य से कहीं अधिक हम निवारक स्वास्थ्य पर अपना ध्यान केन्द्रित करें। दिल्ली की हवा को साफ बनाने के लिए हम पूर्वी और पश्चिमी बाईपास का विकास कर रहे हैं जो 15000 करोड़ रुपए की लागत से मात्र 400 दिनों में बन कर तैयार होंगे और इनका उद्घाटन 15 अगस्त, 2017 से पहले हो जाएगा और इसके कारण दिल्ली में हवा में मौजूद प्रदूषण के स्तर में 50 फीसदी की कमी आएगी। 

उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा राजस्थान और जम्मू-कश्मीर जाने वाले वाहनों को दिल्ली से होकर गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।"स्वच्छता के मुद्दे पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा, "स्वच्छता के लिए केवल एक ही रास्ता है कि कचरे को धन में परिवर्तित किया जाए।" उन्होंने इसके बारे विस्तार से बताते हुए कहा, "हम इस काम को बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। हम कचरे की रीसाइक्लिंग रहे हैं। हम रिसाइकिल किए हुए पानी का इस्तेमाल विद्युत परियोजनाओं में भी कर रहे हैं। इस तरह से हम बहुमूल्य संसाधनों को बचा रहे हैं और अपने नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान कर रहे हैं।"इस अवसर पर अभिनेता नाना पाटेकर भी उपस्थित थे। ग्रामीण जीवन की सादगी के प्रतिपादक - नाना पाटेकर ने एक सरल समाधान पेश करते हुए कहा, "स्वस्थ भविष्य के लिए, हमें शहरों के भौतिकवाद से दूर जाकर रहने की जरूरत है।" उन्होंने आह्वान किया, "खुल के सांस लेना सीखो और अन्य लोगों के ओंठों पर मुस्कुराहट की सराहना करना सीखो।''

 

Tags: Nitin Gadkari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD