Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

अध्यापकों को समय के अनुसार बनाने के लिए अध्यापकों का प्रशिक्षण सबसे अहम- डा. दलजीत सिंह चीमा

कहा , प्रशिक्षण उपरांत मूल्याकंन और फीडबैक भी अनिवार्य बनाया जाए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Dec 2016

Last updated on: Dec 14, 2016, 00:00 IST

बेहतर शिक्षा के लक्ष्यों को पूरा करने और समय के समान बनाने के लिए अध्यापकों का प्रशिक्षण सबसे अहम है जिस पर शिक्षा विभाग ने विशेष ध्यान केन्द्रीत किया है। इन विचारों का खुलासा शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने आज चंडीगढ़ के सैक्टर 32 स्थित रिजनल इंस्टीच्यूट आफ कोआरपेरिटव मैनजमैंट(आरआईसीएम)में विभाग के समूह मंडल शिक्षा अधिकारियों , जिला शिक्षा अधिकारियों और डाईट व सरकारी इन सर्विस प्रशिक्षण केन्द्रों के प्रिसीपलों की लगाई एक दिवसीय वर्कशाप दौरान संबोधन करते हुये किया। एसीईआरटी द्वारा लगाई इस वर्कशाप का उदेश्य समूह शिक्षा अधिकारियों व प्रिसीपलों को वित्तीय प्रंबध व अध्यापकों के प्रशिक्षण संबधी जानकारी देना था।डा. चीमा ने कहा कि वार्षिक परीक्षाओं में बुरे परिणामों वाले अध्यापकों के मूल्यांकन के पश्चात अध्यापकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम नये सिरे से बनाया गया था। उन्होने बताया कि अध्यापकों का प्रशिक्षण नई भर्ती से लेकर सेवा मुक्ति तक प्रत्येक स्तर पर जरूरी है। उन्होने कहा कि प्रशिक्षण के पश्चात अध्यापकों का मूल्यांकन भी किया जाए और फीड बैक लेकर मुख्य कार्यालय भेजी जाए। उन्होने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम महज खाना पूर्ति ही ना हो अपितु इसको प्रभावशाली ढंग से लागू किया जाए।

शिक्षा मंत्री ने समूह शिक्षा अधिकारियों को कहा कि वित्तीय प्रंबधन के कार्यो को सुचारू ढंग से लागू किया जाए। उन्होने कहा कि कई बार जिला स्तर पर रहती कमियों का खामयाजा विभाग के कार्य और कर्मचारियों की परेशानी के रूप में भुगतना पड़ता है। उन्होने कहा कि कोर्ट केसों से भी छुटकारा मिलेगा। इस अवसर पर उन्होने यह भी कहा कि आगामी परीक्षाओं दौरान नकल पर सख्ती से काबू किया जाए। फाजिल्का में अध्यापकों के दर्दनाक सड़क हादसे के समय कुछ अध्यापकों द्वारा बदली के लिए दिखाई अनुशासन हीनता और संवेदनहीनता का उदहारण देते हुये डा. चीमा ने कहा कि ऐसे मामलों को सख्ती से निम्र स्तर पर ही निपटाया जाए और ऐसी कोई भी घटना भविष्य में बर्दास्त ना की जाए।इस अवसर पर डीपीआई सैकेंडरी शिक्षा बलबीर सिंह ढोल, एससीआरटी के डायरैक्टर स. सुखदेव सिंह काहलों व डिप्टी डायरैक्टर डा. गिन्नी दुग्गल ने भी संबोधन किया। एक दिवसीय वर्कशाप दौरान विषय विशेषज्ञों ने जहां अध्यापकों के प्रशिक्षण संबधी नुकते बताये वही वित्त अधिकारियों ने वित्तीय प्रंबधन संबधी जानकारी दी।

 

Tags: Dr Daljit Singh Cheema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD