Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

ममता बैनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की पंजाब में धमाकेदार शुरूआत

सभी विकल्प खुले, गठबंधन या अकेले लडऩे पर फैसला ममता करेंगी

जगमीत सिंह बराड़
जगमीत सिंह बराड़
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Dec 2016

Last updated on: Dec 13, 2016, 00:00 IST

ममता बैनर्जी की ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने औपचारिक तौर पर 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों के अखाड़े में कदम रख दिया है। पार्टी द्वारा बीते सप्ताह पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ को पंजाब यूनिट का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद आज चंडीगढ़ में अपने प्रदेश कार्यालय की शुरूआत कर दी गई।पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उदघाटन पूर्व रेल मंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय द्वारा कई पूर्व विधायकों व पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों और दिल्ली एवं कलकत्ता से तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ शिष्टमंडल की मौजूदगी में किया गया। बाद में चंडीगढ़ प्रैस क्लब में आयोजित एक पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए रॉय व बराड़ ने पार्टी की पंजाब यूनिट की भविष्ण की नीतियों के बारे में खुलासा किया।रॉय ने बराड़ की कड़ी मेहनत व नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि बराड़ का हमारी नेता ममता बैनर्जी के साथ करीब 30 साल पुराना संबंध है और उन दोनों में आपसी विश्वास, मूल्यों व सिद्धान्तों की गहरी सांझ है। बराड़ के नेतृत्व में पंजाब में पार्टी को पूरा भरोसा है कि इससे भारत में टी.एम.सी का महान एजेंडा और मजबूत होगा।इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि आने वाले दिनों में टी.एम.सी राज्य के प्रति जिले में अपने कार्यालय खोलेगी और पदाधिकारियों की नियुक्ति करेगी।

जबकि अन्य पार्टियों के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन की संभावनाओं या अकेले चुनाव लडऩे बारे सवाल के जवाब में रॉय ने कहा कि बराड़ के नेतृत्व में प्रदेश यूनिट को पंजाब के जमीनी हालातों के आंकलन संबंधी रिपोर्ट भेजने को कहा गया है और इसके बाद अंतिम फैसला ममता जी से सलाह करके लिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि पार्टी के लिए सभी विकल्प खुले हैं और उनका उद्देश्य राज्य में एक साफ-सुथरी व ईमानदार सरकार देना है, जो हमारे राष्ट्रीय स्तर पर प्रयत्नों का ही एक हिस्सा होगी।बराड़ ने कहा कि पार्टी लाइनों से हटकर उनके साथ बड़ी संख्या में समान विचारधारा व साफ छवि वाली हस्तियां संपर्क में हैं और आगामी दिनों में आप पंजाब में एक नई राजनीतिक ताकत को उभरते देखोगे। बराड़ ने स्पष्ट किया कि पंजाब में पार्टी के मुख्य मुद्दे नशों का खात्मा, कृषि के बुरे हालात, बेरोजगारी, उद्योगों को दोबारा खड़ा करने सहित शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, महिलाओं एवं पिछड़ी श्रेणियों के अधिकारों पर जोर देना है। उन्होंने ऐलान किया कि केन्द्र की एन.डी.ए सरकार की नोटबंदी के फेल होने के चलते किसानों व छोटे व्यापारियों को पेश आ रही समस्याओं को सामने लाने के लिए टी.एम.सी राज्यस्तरीय प्रदर्शन भी करेगी।

 

Tags: Jagmeet Singh Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD