Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हिन्दू सुरक्षा समिति ने श्री हिन्दू तख़्त के प्रचारक वीरेश शांडिल्य को किया सम्मानित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 08 Dec 2016

Last updated on: Dec 08, 2016, 00:00 IST

हिन्दू सुरक्षा समिति ने आज श्री हिन्दू तख़्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य को सनातन धर्म को मजबूत करने व आतंकवाद के खात्मे के लिए आरपार की लड़ाई लड़ने पर सम्मानित किया l यह सम्मान वीरेश शांडिल्य को हिन्दू सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश कहर,स्वतंत्र राज पासी,भूपेन्द्र दीक्षित,स्वामी विनती गिरी,जूना अखाड़ा माई मेदानन उपासक मदान गिरी जी महाराज,भीम शर्मा,हन्नी चावला,मदान गिरी,प्रतीक मेहता,योगेश वर्मा ने दिया l इस अवसर पर कुलवंत सिंह मानकपुर,लखविन्द्र सिंह साधापुर,रामभाई,कमल वोहरा आदि को भी हिन्दू सुरक्षा समिति ने वीरेश शांडिल्य की मुहिम मजबूत करने पर दोशाला भेंट की l वही वीरेश शांडिल्य ने अपने संबोधन में कहा की आज जो हिन्दू सुरक्षा समिति ने उन्हें सम्मान दिया उसके लिए वह उनके आभारी है और जो जिम्मेवारी श्री हिन्दू तख़्त के धर्माधीश जगतगुरु पंचानंद गिरी ने उन्हें दी उसे पूरे देश में जनांदोलन बनायेंगे l 

साथ ही उन्होंने कहा की हिन्दू सुरक्षा समिति के संस्थापक स्व. पवन शर्मा का भी उन्हें पूर्ण आशीर्वाद था आज उन्हें अम्बाला में हिन्दू सुरक्षा समिति की टीम ने जो सनातन धर्म की रक्षा को मजबूत करने की मुहिम को लेकर सम्मानित किया उसके लिए वह आभार व्यक्त करते है और वही उन्होंने कहा आज इस देश में कौरव रुपी आतंकवादी फ़ैल रहे है हमें गीता के सन्देश को अपने जीवन में लागू करते हुए कौरव रूपों आतंकवादियों के खिलाफ अर्जुन बनकर हथियार उठाना होगा l इस अवसर पर हिन्दू सुरक्षा समिति के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश केहर व महत विनती गिरी व भूपेन्द्र दीक्षित ने कहा हिन्दू धर्म को मजबूत करने के लिए पूरे देश में हिन्दू समाज को वीरेश शांडिल्य की मुहिम के साथ जुड़ना चाहिए ताकि हिन्दू धर्म का अपमान करने की कोई भी साजिश ना रच पाए l आज की बैठक में यह भी फैंसला लिया गया की जल्द ही हरियाणा में हिन्दू सुरक्षा समिति की प्रदेश कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी का गठन होगा l 

 

Tags: Viresh Shandilya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD