Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सरकार तृतीयक, प्राथमिक एवं द्वितीयक स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों के जरिए देखभाल की गुणवत्ता में सुधार लाने पर केंद्रित है : राजनाथ सिंह

चिकित्सा, शिक्षा के सर्वश्रेष्ठ मानकों को सुनिश्चित करना हमारी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता : जे.पी.नड्डा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Dec 2016

Last updated on: Dec 03, 2016, 00:00 IST

‘विश्व स्तरीय तृतीयक स्वास्थ्य देखभाल के अतिरिक्त, सरकार तृतीयक, प्राथमिक एवं द्वितीयक स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों के जरिए देखभाल की गुणवत्ता में सुधार लाने पर भी केंद्रित है।’ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के 44वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करने के दौरान ये उद्गार व्यक्त किये। उन्होंने यह भी कहा कि देश में जनसंख्या दबाव को देखते हुए सरकार सार्वजनिक निजी साझेदारियों (पीपीपी), जहां निजी क्षेत्र को शामिल किया जा सकता है, के जरिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल की मांग एवं आपूर्ति के बीच के अंतराल को भरने की कोशिश कर रही है। इस अवसर पर केंद्रीय दूरसंचार एवं रेल राज्य मंत्री श्री मनोज सिन्हा भी उपस्थित थे।केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि हालांकि सरकार ने कई स्वास्थ्य चुनौतियों पर सफलतापूर्वक विजय पायी है, देश में मलेरिया जैसे ऐसे कई स्वास्थ्य मोर्चे हैं जिनपर अभी भी विजय पाने की आवश्यकता है। गृहमंत्री ने साफ-सफाई, स्वच्छता की दिशा में ध्यान आकर्षित किया जो कई रोगों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करते हैं और नागरिकों से माननीय प्रधानमंत्री द्वारा आरंभ ‘स्वच्छता अभियान’ में योगदान देने का आग्रह किया। श्री सिंह ने यह भी कहा कि यह संस्थान चिकित्सा प्रतिभा की एक नर्सरी है और इसे देश में चिकित्सा मानव संसाधनों की बढ़ती जरूरतों की पूर्ति के लिए विस्तारित किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने जानकारी दी कि संस्थान की विस्तार योजनाओँ पर कार्य आरंभ कर दिया गया है और ये कार्य प्रगति पर हैं। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘मुझे यहां ‘प्रेरणादायी‘ और ‘अध्यात्मिक अनुभूति हो रही है क्योंकि आप लोग उस क्षेत्र से हैं जहां लोगों की जानें बचाई जाती है। मरीजों की जान बचाने तथा सफल उपचार के बाद चिकित्सक गहरे संतोष का अनुभव करते हैं, इसलिए चिकित्सकों का यह व्यवसाय बहुत महान कार्य है।’

समारोह में अध्यक्षीय भाषण देते हुए संस्थान के अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी.नड्डा ने कहा कि चिकित्सा, शिक्षा के सर्वश्रेष्ठ मानकों को सुनिश्चित करना हमारी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है और देश के विभिन्न भागों में 12 नए एम्स की स्थापना की जा रही है जिससे कि विश्व के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों के समकक्ष चिकित्सा सेवा एवं स्वास्थ्य के मानक निर्धारित किये जा सकें। श्री नड्डा ने कहा कि वर्तमान प्रमुख चिकित्सा महाविद्यालयों का भी सर्वश्रेष्ठ बुनियादी ढांचे तथा सुविधाओं के साथ उन्नयन किया जा रहा है।स्वास्थ्य मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि नए एम्स सेवा के उन्हीं मानकों के समकक्ष होंगे जो नई दिल्ली स्थित एम्स के है। उन्होंने कहा कि एम्स ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी एक मानक की स्थापना की है। उन्होंने दोहराया कि ‘सभी के लिए स्वास्थ्य’ एक राष्ट्रीय लक्ष्य है और सरकार के लिए प्राथमिकता है और मंत्रालय अगले दो वर्षों में दिल्ली स्थित एम्स की क्षमता को दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है।समारोह के दौरान 693 छात्रों ने अपनी डिग्री प्राप्त की। श्री नड्डा ने लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार भी प्रदान किए। दिल्ली स्थित एम्स के हीरक जयंती स्थापना वर्ष के अवसर पर एक स्मारक टिकट का भी अनावरण किया गया। दीक्षांत समारोह के इस अवसर पर एम्स के निदेशक प्रोफेसर एम.सी.मिश्रा, एम्स के डीन प्रोफेसर बलराम ऐरन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं एम्स के संकाय तथा छात्र भी उपस्थित थे।

 

Tags: RAJNATH SINGH , Jagat Prakash Nadda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD