Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

23 फरवरी को इस्माईलपुर से एसवाईएल नहर निर्माण का करेंगे शंखनाद: अभय चौटाला

पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल ने भी स्वीकार किया था कि एसवाईएल की 90 फीसदी निर्माण चौधरी देवीलाल ने करवाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बवानीखेड़ा , 03 Dec 2016

Last updated on: Dec 03, 2016, 00:00 IST

नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ के नारे के साथ शनिवार को एसवाईएल के मुद्दे को लेकर हलका बवानीखेड़ा के गांव मिताथल से जन अभियान शुरू किया।उन्होंने कहा कि दूसरे न्याय युद्ध के लिए सभी राजनैतिक दलों को इनेलो के साथ आना चाहिए क्योंकि पानी की यह लड़ाई किसानों के साथ-साथ हरियाणा के प्रत्येक नागरिक के लिए संजीवनी साबित होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल ने भी यह स्वीकार किया था कि एसवाईएल को लेकर 90 फीसदी निर्माण तो जननायक ताऊ देवीलाल ने करवाया था। उन्होंने आज हलका बवानीखेड़ा के गांव मिताथल, मुंढाल, कूंगड़, दुर्जनपुर, पपोसा में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। प्रत्येक जनसभा में अभय सिंह चौटाला को खेती का सूचक कस्सी भेंटकर ग्रामीणों ने 23 फरवरी को गांव इस्माईलपुर जिला अंबाला में पहुंचने का आश्वासन दिया। हजारों की संख्या में उपस्थित किसानों व ग्रामीणों को देखकर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आप सभी की भारी उपस्थिति को देखकर यह साफ हो गया है कि 23 फरवरी की तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज होने जा रही है।इनेलो नेता ने कहा कि प्रदेश को अब तक एसवाईएल का पानी जो नहीं मिल पाया तो उसका मुख्य कारण 1966 से 1977 के बीच रहे प्रदेश के मुख्यंमत्री थे। सन 1977 में ताऊ देवीलाल ने मुख्यमंत्री बनते ही सतलुज यमुना लिंक नहर का पानी हरियाणा को दिलाने कु लिए मुहिम शुरू की थी। 

उसके बाद राजीव लोंगौवाल समझौते के तहत जब हरियाणा के हितों को क्षति पंहुचाने का प्रयास किया गया तो ताऊ देवी लाल ने न्याय युद्ध शुरू किया और हिसार से दिल्ली कूच किया और जननायक चौधरी देवीलाल दिल्ली तक पहुंचते-पहुंचते लाखों की संख्या का काफिला साथ लेकर दिल्ली पहुंचे तथा सरकार को हरियाणा के साथ हो रही ज्यादती पर तुरंत सोचने और समझौता लंबित करने के लिए मजबूर कर दिया था। 1999 से लेकर 2005 तक के इनेलो शासनकाल के दौरान इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व वाली सरकार की जोरदार पैरवी से माननीय सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष2002 में हरियाणा के हक में फैसला सुनाया।अभय चौटाला ने कहा कि आज एसवाईएल के मुद्दे पर कहा कि भाजपा व कांग्रेस के नुमाइंदे हरियाणा के हक को लेकर तो इतने गंभीर नहीं है लेकिन पंजाब चुनाव को लेकर मनोहरलाल, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, किरण चौधरी व अशोक तंवर जैसे लोग अपनी-अपनी सरकारें बनाने के लिए पंजाब में दांव पेच जरूर खेलेंगे। इस अवसर पर उनके साथ  विधायक बलवान दौलतपुरिया, जिला अध्यक्ष सुनील लांबा, बलदेव घणघस, जगदीश धनाना, कल्याण सिहाग, राजबीर तालू, मनमोहन भूरटाना, भीष्म सिवाच, गुड्डी लांग्यान, शकुंतला श्याणी, इंदु परमार, राजू मेहरा, बलवंत औरंगनगर, उमेद सारसर, प्रेम धनाना, ईश्वर धारीवाल मिताथल, विरेंद्र पंघाल, दयाकिशन बूरा, संजय कारखल, राहुल मुंढाल, राजकुमार ढुल, रामकुमार मिताथल, राजेंद्र बीडीसी, नरेंद्र मिताथल, दिनेश नंबरदार, ओमबीर सिवाच, अंकित ढुल, जस्सी गोयत, अनूप सिहाग, राजेंद्र गोयत, पारस भिवानी, सुनील बल्हारा, अजमेर कूंगड़, सुरेंद्र बीडीसी, दिलबाग चेयरमैन, सुखबीर सरपंच, जगदीप ढांडा, अजमेर सिवाच, संजय तिगड़ाना, अजीत तिगड़ाना, रामकला सिहाग, ईश्वर पूनिया, मोहन सिहाग, जगदीश गोयत, राजेंद्र गोयत, ओम सिवाड़ा, कर्मबीर भैणी, मांगेराम सिवाड़ा, सुभाष गुज्जर, दीपक राठौड़, महेंद्र नंबरदार व नरेंद्र सिवाच भी मौजूद थे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD