Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बराक ओबामा ने एक्सट्रॉन के अमेरिकी कारोबार के अधिग्रहण पर रोक लगाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 03 Dec 2016

Last updated on: Dec 03, 2016, 00:00 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को एक चीनी कंपनी द्वारा जर्मनी की चिप उपकरण निर्माता कंपनी एक्सट्रॉन के अमेरिकी कारोबार को खरीदने पर रोक लगा दी है। ओबामा के इस कदम से निकट भविष्य में चीन की सरकार और अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच तनाव पैदा हो सकता है।अमेरिकी राजकोष विभाग ने एक बयान में कहा कि चीन की आपत्तियों के बावजूद ओबामा ने चीन की फुजियान ग्रैंड चिप इन्वेस्टमेंट फंड (एफजीसी) को एक्सट्रॉन के अमेरिका के व्यापार के अधिग्रहण के प्रस्ताव को पूरी तरह और स्थायी रूप से रोकने का निर्देश जारी किया है।बयान के मुताबिक, अमेरिकी कंपनियों की विदेशी कंपनियों द्वारा खरीद की समीक्षा करने वाली अमेरिका में विदेशी निवेश संबंधित समिति (सीएफआईयूएस) और ओबामा का मानना है कि इस 'खरीद से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है, जिसे न्यूनीकरण से दूर नहीं किया जा सकता।

'अमेरिकी राष्ट्रपति और सीएफआईयूएस को अधिकार है कि अगर उन्हें लगता है कि किसी भी करार से देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है, तो वे उसे रोक सकते हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पारंपरिक रूप से अपारदर्शी समीक्षा प्रक्रिया अमेरिका में निवेश करने वाली चीनी कंपनियों के लिए एक बड़ी चिंता बन गया है।चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुएंग ने एक ब्रीफिंग में कहा, "यह मामला..एक सामान्य व्यापार अधिग्रहण है और इसे व्यापार के सिद्धांतों और बाजार के नियमों के अनुरूप निपटाया जाना चाहिए।"उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि इस सामान्य व्यापारिक गतिविधि की ज्यादा राजनीतिक व्याख्या नहीं की जाएगी।"यह पहला मौका नहीं है, जब ओबामा प्रशासन ने चीन की किसी कंपनी से जुड़े अधिग्रहण पर रोक लगाई है।

 

Tags: Barack Obama

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD