शिव सेना हिंदूस्तान के पंजाब प्रभारी अमित शर्मा ने शुक्रवार को मोहाली के डिप्टी कमिश्नर डी.एस.मांगट को एक मांग पत्र देकर मांग की है कि मोहाली जिले में सरबत खालसा के पोस्टर पर आतंकी भिंडरावाला व जगतार सिंह हवारा के फोटो लगे हैं जिस कर कारण जिले का माहौल खराब हो सकता है। उन्होंने कहा कि इन पोस्टरों को उतारा जाए अगर पोस्टर जल्द ना उतारे गए तो उनके द्वारा आपने तौर पर पोस्टर उतारे जाएंगे जिस के बाद पैदा होने वाले हालातों की जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। अमित शर्मा ने बताया कि कुछ गर्म ख्याली और खालीस्तान समर्थकों द्वारा 8 दिसंबर को होने वाले सरबत खालसा समागम का विरोध शिव सैना हिंदूस्तान ने किया था। इसके विरोध में शिस सेना हिंदूस्तान ने हाईकोर्ट में उनके खिलाफ समागम रोक की याचिका डाली थी। जिसकी अगली सुनवाई 5 दिसंबर निश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे समागम पंजाब का माहौल खराब कर सकते हैं और नौजवानों को गुमराह कर सकते हैं। इस पर रोक लगाकर गर्म ख्याली सिमरनजीत सिंह मान जैसे देश द्रोहियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें जेल में बंद रखना चाहिए।