Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

नेता प्रतिपक्ष ने अभी नहीं तो कभी नहीं के नारे के साथ लोहानी से एसवाईएल के लिए शुरू किया जन अभियान

एसवाईएल का पानी लेकर रहेंगे: अभय चौटाला, लोगों से 23 फरवरी को इस्माईलपुर पंहुचने का किया आह्वान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी , 01 Dec 2016

Last updated on: Dec 01, 2016, 00:00 IST

एसवाईएल के निर्माण के लिए शुरू होने वाले दूसरे न्याययुद्ध के लिए आज से जन अभियान की शुरूआत करते हुए हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने लोगों से 23 फरवरी को पंजाब हरियाणा सीमा पर स्थित गांव इस्माईलपुर में एसवाईएल खोदने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचकर हरियाणा के हक की लड़ाई की शुरूआत करने का आह्वान किया। इनेलो नेता ने कहा कि यदि अब चूक गए तो फिर कभी पानी हरियाणा में नहीं आ सके गा। राजनीति से ऊपर उठकर आम आदमी को एसवाईएल की लड़ाई के लिए इनेलो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। यह अपील वीरवार को एसवाईएल निर्माण के लिए भिवानी जिले के लोहानी गांव से जनजागरण की अभियान की शुरूआत करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने की। उसके बाद जुई, पात्थरवाली, देवराला, खरकड़ी माखकान, संडवा के किसानों को एसवाईएल का पानी लाने के प्रति जागरूक करते हुए बैठकें की। उन्होंने कहा कि प्रदेश को अब तक एसवाईएल का पानी जो नहीं मिल पाया तो उसका मुख्य कारण 1966 से 1977 के बीच रहे प्रदेश के मुख्यंमत्री थे। सन 1977 में ताऊ देवीलाल ने मुख्यमंत्री बनते ही सतलुज यमुना लिंक नहर का पानी हरियाणा को दिलाने के लिए मुहिम शुरू की थी। उसके बाद राजीव लोंगौवाल समझौते के तहत जब हरियाणा के हितों को क्षति पंहुचाने का प्रयास किया गया तो ताऊ देवी लाल ने न्याय युद्ध शुरू किया और हिसार से चंद लोगों के साथ दिल्ली कूच किया और जननायक चौधरी देवीलाल दिल्ली तक पहुंचते-पहुंचते लाखों की संख्या में काफिला लेकर पहुंचे तथा सरकार को हरियाणा के साथ हो रही ज्यादती पर तुरंत सोचने और समझौता लंबित करने के लिए मजबूर कर दिया था। 

इनेलो नेता ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल ने भी हरियाणा विधानसभा में यह माना था कि एसवाईएल के निर्माण का कार्य 90 फीसदी ताऊ देवीलाल ने करवाया था। 1999 से लेकर 2005 तक के इनेलो शासनकाल के दौरान इनेलो सुप्रीमो औमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व वाली सरकार की जोरदार पैरवी से माननीय सुप्रीम कोर्ट में 26 जनवरी 2002 को हरियाणा के हक में फैसला सुनाया। अभय चौटाला ने सभी पार्टियों से राजनीति से ऊपर उठकर पानी की इस लड़ाई में मिलकर साथ चलने की बात कही। अभय चौटाला ने हरियाणवी लहजे में कहा कि जिब दो भाई न्यारे होंवे तो दोनवा नैं समान बंटवारा दिया जा सै लेकिन सन 1966 में पंजाब हरियाणा विभाजन के दौरान छोटे भाई हरियाणा के साथ 60:40 का भेदभाव होया। ये सब भी हामण ने सहन किया। भाजपा सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि आज किसान की फसल में भी सरकार मुनाफा कमा रही है। बाजरे का जहां सरकारी भाव 1330 रुपये है वहीं इसे 1100 रुपये में खरीदा जा रहा है। बीमा के नाम पर किसानों के खाते से पैसे काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा व केंद्र में भाजपा सरकार है जबकि पंजाब में अकाली-भाजपा की संयुक्त सरकार है। यदि अब भी पंजाब व केंद्र एसवाईएल के निर्माण नहीं करते हैं तो हरियाणा को तुरंत प्रभाव से दिल्ली जाने वाले पंजाब के रास्तों को रोक देना चाहिए यदि सरकार ने ऐसा नहीं किया तो इनेलो हरियाणा के किसान की खातिर यह काम करके दिखाएगी।

नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने गांव पात्थरवाली में युवा इनेलो नेता के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस की स्थानीय विधायिका किरण चौधरी पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो पार्टी ड्राईंग रूम की राजनीति करती है वह किसान के दर्द को क्या समझेगी? नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री मनोहरलाल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा व किरण चौधरी, अशोक तंवर से एसवाईएल के मुद्दे पर बात की। लेकिन वे लोग संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। अब हालत यह हो गई है कि मुख्यमंत्री पीएम से समय लेने की बात करते हैं लेकिन आज 10 दिन बीत जाने के बाद भी सीएम को प्रधानमंत्री से मिलने का समय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा कमजोर सरकार का तगमा लेने की एच्छुक है। यदि पंजाब नहर का निर्माण नहीं होने देता है तो मुख्यमंत्री मनोहरलाल को तुरंत प्रभाव से पंजाब के दिल्ली जाने वाले रास्ते रोक देने चाहिए।उन्होंने कहा कि राजीव लोंगोवाल समझौते के तहत तत्कालीन हरियाणा के मुख्यमंत्री भजनलाल ने राजीव गांधी को खुश करने के लिए हरियाणा के हक की कुर्बानी दी थी। यदि कांग्रेसी व भाजपा के लोग सही मायने में एसवाईएल को लेकर गंभीर हैं तो वे सोनिया गांधी और अमित शाह को जाकर पंजाब के विधायकों द्वारा दिए गए इस्तीफे मंजूर करवाकर पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू करवाएं और सेना की मौजूदगी में नहर का निर्माण करवाए।  इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक व इनेलो किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पूर्ण सिंह डाबड़ा, राव बहादुर सिंह, बलदेव वाल्मीकि, सुनील लांबा, कमला रानी, रविंद्र पटौदी, राजेंद्र गांधी, अशोक ढाणीमाहूं, अनूप बागनवाला, पार्षद मनोज यादव, राजेश भारद्वाज, राजसिंह गागड़वास, मुन्ना रापडिय़ा, जितेंद्र शर्मा, कुलवंत कोंटिया, उमेद गौरीपुर, राजेंद्र सरपंच, सलोचना पोटलिया, सूबे सिहं ढिल्लो, राजू मेहरा, कृष्ण वर्मा,  छत्तरपाल बीडीसी, रमेश खारियावास, माया हेतमपुरा, हरिश तोशाम, मुकेश महतानी, सुखबीर संडवा, संदीप थिलौड़, धीरा पटौदी, सुभाष रंगा, महाबीर कुसुंभी, सतबीर, जयसिंह लोहानी, जैना शर्मा, जोगेंद्र बागनवाला, कुलदीप मनसरवास, अशोक सरपंच लोहानी, वीरेंद्र बापोड़ा, सुगनपाल खान, बल्ली शेखावत, कपूर निंगाना, नरेश रापडिय़ा, विजय रापडिय़ा, रणबीर मलिक, रोशनलाल, विनोद गोयत, सुरेंद्र पोटलिया, मंदरूप बेडवाल, बबलू मिराण, मुख्तयार सरपंच, ऋषिपाल फौगाट, बीर सिंह संडवा, नानक सरपंच, सुनील बिढौला, वजीर मान, सुरेंद्र राठी समेत अनेक पार्टी नेता व कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD