Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष विपक्ष का प्रदर्शन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Nov 2016

Last updated on: Nov 28, 2016, 00:00 IST

विपक्षी पार्टियों ने 500 और 1,000 रुपये के नोट अमान्य घोषित किए जाने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ सोमवार को संसद भवन परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के नजदीक प्रदर्शन किया, जबकि दोनों सदनों में इस मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं ने संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किया।हालांकि समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और जनता दल (युनाइटेड) विरोध प्रदर्शन से दूर रहे, क्योंकि यह मुख्य रूप से कांग्रेस का कार्यक्रम था।बाद में सपा के राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव ने आईएएनएस से कहा कि विरोध प्रदर्शन को लेकर उनकी पार्टी को अंधेरे में रखा गया।यादव ने कहा, "हमें तो वहां होना ही नहीं था। सुबह में विपक्षी दलों की एक बैठक हुई थी। इस प्रदर्शन के बारे में तब चर्चा नहीं हुई थी। हमें अंधेरे में रखा गया।"हालांकि उन्होंने आगे कहा कि आक्रोश दिवस मनाने में उनकी पार्टी अन्य विपक्षी दलों के साथ है।नोटबंदी का असर 16 नवंबर से शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही पर भी पड़ा है। इस दौरान विपक्ष के हंगामे व विरोध-प्रदर्शनों के कारण सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले के कारण देश में नकदी का संकट खड़ा हो गया है। बैंकों व एटीएम बूथों के बाहर लोगों की लंबी कतारें अब भी जारी हैं।

 

Tags: PROTEST , Demonetisation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD