Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भगवंत मान की जमानत ज़ब्त होगी-सुखबीर सिंह बादल

एस वाई एल का मुद्दा समाप्, किसान जमीन सींच सकते हैं-उप-सुखबीर सिंह बादल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फत्तुवाला (जलालाबाद) , 23 Nov 2016

Last updated on: Nov 23, 2016, 00:00 IST

जलालाबाद विधान सभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी द्वाा भगवंत मान को चुनाव लड़ाने संबंधी पंजाब के उप-मुख्यमंत्री स.सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि इस क्षेत्र के लोग भगवंत मान की जमानत ज़ब्त कराकर उसे घर भेज देंगे। उन्होंने कहा कि व्यर्थ व झूठे वादों के सहारे आम आदमी पार्टी पंजाब वासियों को अब मूर्ख नहीं बना सकती और उनकी सियासी चालों और झूठ लोगों के सामने आ चुके हैं और पंजाब विधान सभा चुनावों दौरान भगवंत मान समेत आम आदमी पार्टी को पंजाब में करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा।यहां संगत दर्शन कार्यक्रम दौरान अपने सम्बोधन में उपमुख्यमंत्री स.सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठजोड़ विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़कर लगातार तीसरी बार भी पंजाब में सत्ता संभालेगी और पंजाब के लोगों की सेवा करेगी। उन्होंने  एलान किया कि 2017 के चुनाव जीतने के बाद पंजाब के गांवों को श्ाहरों जैसा विकसित किया जाएगा और पक्की गलीयां-नालियों समेत पक्की फिरनियां बनाकर सीवरेज सिस्टम को सुचारू किया जाएगा।

बाद में हुई प्रैस कॉन्फ्रैंस के अवसर पत्रकारों द्वारा एस वाई एल संबंधी पूछे गए प्रश्रों का सवाल देते उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह मुद्दा अब समाप्त हो चुका है और पंजाब सरकार ने नहर की जमीन मालिक किसानों को वापिस कर दी है तथा अब किसान अपनी जमीनों की सिंचाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स.प्रकाश सिंह बादल ने राज्य के लिए भलाई विशेष तौर पर किसानों का सदैव ही डटकर साथ दिया है और अब भी मुख्यमंत्री समेत अकाली भाजपा सरकार ने प्रण किया है एस वाई एल बनाने की ना तो कभी आवश्यकता थी ना ही है और यह नहर बनने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब कृषि प्रधान राज्य है और पानी पंजाब की जान है तथा पानी का एक बूंद भी बाहरी राज्यों को देने के लिए पंजाब के पास फालतू नही है।बैंस भाईयों, परगट सिंह तथा नवजोत सिद्धू वाली आवाज़-ए-पंजाब पार्टी के बिखर जाने संबंधी पूछे एक प्रशन के उत्तर में स. बादल ने कहा कि असल में इस पार्टी का पहले से ही कोई अस्तित्व नही था और इसके 'स्वयं बने नेताओं  को पंजाब के लोग करारी हार देंगे। 

संगत दर्शन के दौरान स. बादल ने घोषणा की कि जलालाबाद क्षेत्र के जिन योग्य परिवारों के पास गैस कुनेक्शन नही है उनको आगामी 10 दिनों के दौरान गैस कुनेक्शन जारी कर दिये जायेंगे। इसके साथ ही स. बादल ने कहा कि जलालाबाद क्षेत्र की आगामी माह में संपूर्ण कायाकल्प कर दी जायेगी और इस क्षेत्र में सभी सुविधांए लोगों को दी जायेंगी। संगत दर्शन के दौरान जलालाबाद की 25 गांवों की पंचायतों को विकास ग्रांटे जारी की गई। इस अवसर पर उन्होंने 10 करोड़ की लागत से 10 गांवों के वॉटर वक्र्स प्रौजेक्टों का उद्घाटन किया और गांव वासियों द्वारा बताई समस्याओं तथा मांगों का मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निपटारा करने के निर्देश दिये।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री के साथ स. सतिंदर जीत सिंह मंटा क्षेत्र इंचार्ज जलालाबाद, उपायुक्त श्रीमती ईशा कालिया, डी आई जी फिरोज़पुर रेंज श्री आर एस खटड़ा, विशेष प्रधान सचिव स. मनवेश सिंह सिद्धू, जिला पुलिस मुखी श्री नरेंद्र भार्गव, स. प्रकाश सिंह भट्टी, श्री दविंदर सिंह बब्बल, स. गुरपाल सिंह गरेवाल, श्री ओम प्रकाश के अतिरिक्त प्रमुख नेता तथा अधिकारी उपस्थित थे। 

 

Tags: Sukhbir Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD